विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह कल शहर में आयोजित अनेक कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह कल शहर में आयोजित अनेक कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा

 

राजनांदगांव :  छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह कल शहर में आयोजित अनेक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। इस दौरान वे वृक्षारोपण के कार्यक्रम में भी शामिल होंगे तथा शहर के विभिन्न निर्माण कार्यो का जहॉ भूमिपूजन करेंगे वही अनेक संपन्न विकास कार्यो का लोकार्पण भी करेंगे।

भाजपा मीडिया सेल द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार डॉ. रमन सिंह दोपहर 11.30 बजे विधानसभा अध्यक्ष निवास, शंकर नगर रायपुर से प्रस्थान कर दोपहर 01.00 बजे ऑडिटोरियम राजनांदगांव पहुंचकर शहर के विभिन्न विकास कार्यो का भूमिपूजन एवं लोकार्पण करेंगे। फिर श्री सिंह दोपहर 02.10 बजे से शाम 05.45 बजे तक विधानसभा अध्यक्ष निवास राजनांदगांव रहेंगे फिर वे शाम 06.00 बजे मेडिकल कॉलेज जाकर लायंस क्लब द्वारा आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में भाग लेकर रायपुर के लिये प्रस्थान करेंगे।

जिला भाजपा कार्यसमिति की बड़ी बैठक 21 जुलाई को

 जिला भारतीय जनता पार्टी के विस्तृत कार्यसमिति की बैठक दिनांक 21 जुलाई 2024 को सुबह 10 बजे गौरव पथ स्थित ऑडिटोरियम हॉल में आयोजित की गई है। यह बैठक दो भागों में होगी, पहले चरण में आने वाले कार्यकर्ताओं का पंजीयन, वंदे मातरम का गान, दीप प्रज्जवलन, स्वागत व अभिनंदन जिला भाजपा अध्यक्ष का स्वागत भाषण, शोक प्रस्ताव, उद्घाटन भाषण, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर बधाई व प्रस्तावना, मान्यवर राष्ट्रपति जी के अभिभाषण के मुख्य बिंदुओं का वाचन तथा प्रदेश कार्यसमिति बैठक में पारित राजनीतिक प्रस्ताव आदि होगा। इसके पश्चात भोजन होगा तथा भोजन पश्चात् दूसरा सत्र प्रारंभ होगा।

भाजपा मीडिया सेल द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार जिला भाजपा अध्यक्ष रमेश पटेल ने बताया कि समापन सत्र में स्थानीय निकायों के होने वाले चुनाव पर चर्चा होगी, लोकसभा चुनाव का विश्लेषण प्रस्तुत किया जायेगा तथा भाजपा जिला प्रभारी द्वारा प्रदेश के आगामी कार्यक्रमों व गतिविधियों का प्रस्तुतीकरण होगा फिर समापन भाषण व राष्ट्रगान के पश्चात् बैठक समाप्त होगी।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments