राजनांदगांव : ज्ञात हो कि शासकीय क्षेत्रीय मुद्रणालय की समस्याओं को लेकर गत बुधवार 17 जुलाई, 2024 को विधानसभाध्यक्ष डा. रमन सिंह से विभागीय उप समिति के जिला संयोजक आनंद कुमार श्रीवास्तव ने मुलाकात की। वर्तमान में संचालित मुद्रणालय भवन को शासन के द्वारा विगत वर्षों पूर्व कंडम घोषित कराए जाने के उपरांत मुद्रणालय का नवीन भवन निर्माणाधीन है, जो कि समय-सीमा पर पूरा कराया जाना था, पर अपूर्ण है। कर्मचारी साथी जर्जर व जीर्ण-शीर्ण भवन में भय की स्थिति में कार्य करते हैं। इसके साथ ही विभाग में रिक्त पदों पर भर्ती भी नहीं हो पाने की स्थिति में कार्य का दबाव भी बना होता है। उपरोक्त समस्याओं के दृष्टिगत ही शीघ्र ही भवन निर्माण व रिक्त पदों पर भर्ती हेतु निवेदन किया गया है, जिस पर माननीय व विधानसभा अध्यक्ष ने अतिशीघ्र ही निराकरण कराए जाने बाबत आश्वासन दिया। इस अवसर पर विभागीय उप समिति के संरक्षक हैरी जोसफ राकेश अहिरवार आदि कर्मचारी साथी उपस्थित थे।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments