गोलू कैवर्त संभाग प्रमुख छत्तीसगढ़ बलौदाबाजार : कलेक्टर दीपक सोनी के मार्गदर्शन में जिले के बेरोजगार युवाओं को सेक्योरिटी गार्ड एवं सुरक्षा सुपरवाईजर के रूप में रोजगार उपलब्ध कराने के लिए सभी जनपद पंचायत मुख्यालयों में प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जाएगा। जिला कौशल विकास प्राधिकरण से प्राप्त जानकारी के अनुसार एस. आई.एस. इंडिया कम्पनी लिमिटेड अनूपपुर मध्यप्रदेश के द्वारा जनपद स्तर पर प्लेसमेंट केम्प का आयोजन किया जाएगा। उक्त काउंसलिंग कैम्प 29 जुलाई को जनपद पंचायत कसडोल, 30 एवं 31 जुलाई जनपद पंचायत पलारी, 1 एवं 2 अगस्त जनपद पंचायत सिमगा, 3 एवं 5 अगस्त जनपद पंचायत भाटापारा, 6 एवं 7 अगस्त जनपद पंचायत बलौदाबाजार, 8 अगस्त आई.टी.आई. सकरी बलौदाबाजार एवं 10 अगस्त को जिला रोजगार कार्यालय बलौदाबाजार में प्रातः 10 से 4 बजे तक प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जायेगा।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments