राजनांदगांव : विश्व जागृति मिशन मंडल के अध्यक्ष प्रहलाद राय चेतावनी एवं कोषाध्यक्ष दिनेश पटेल , कार्यकारिणी सदस्य महेश खंडेलवाल ने बताया कि आषाढ़ मास की पूर्णिमा के दिन को व्यास पूर्णिमा कहा जाता है महर्षि व्यास ऋषि के जन्मदिवस को गुरु पूर्णिमा के रूप में मनाया जाता है इस दिन त्रिदेव ब्रह्मा विष्णु और महेश की शक्ति गुरु रूप में समाहित होती है इस दिन सद्गुरु दर्शन महाफलदाई माना जाता है रात्रि को पूर्णिमा का चंद्र दर्शन करना चाहिए यह बड़ा ही शुभ माना जाता है विश्व जागृति मिशन राजनांदगांव मंडल कल 21 जुलाई 2024 दिन रविवार गुरु पूर्णिमा महोत्सव भक्ति भाव से मनाएंगे । कार्यक्रम स्थल सद्गुरु कृपा छाया धाम झूलेलाल मंदिर लालबाग में सद्गुरु श्री सुधांशु जी महाराज का भव्य दरबार रंग-बिरंगे पुष्पों से सुसज्जित कर सजाया जाएगा प्रातः 9:00 बजे दीप प्रज्वलन मुख्य अतिथि श्री निर्भय लालगढ़पायले द्वारा किया जाएगा प्रातः 9:10 बजे हम सबके प्यारे प्रातः स्मरणीय परमपूज्य सद्गुरु सुधांशु जी महाराज की चरण पादुका पूजन प्रातः 9:20 बजे सामूहिक गुरु मंत्र साधना , प्रातः 9:45 बजे से सद्गुरु भक्ति रस धारा प्रातः 11:00 बजे सदगुरु श्री सुधांशु जी महाराज की 21 दीपों से सुसज्जित दिव्य भव्य महाआरती की जाएगी तत्पश्चात गुरु चरणों में भेंट संस्कारधानी राजनादगांव को ग्रीन एवं प्लास्टिक मुक्त राजनादगांव का सामूहिक संकल्प लिया जाएगा महाप्रसाद वितरण के साथ सद्गुरु अमृत ज्ञान गंगा जीवन संचेतना वितरण उपस्थित भक्तजनों को किया जाएगा। गुरु पूर्णिमा महोत्सव की तैयारी लगभग पूर्ण कर ली गई है समस्त गुरु भक्तों से अधिक से अधिक उपस्थिति की अपील विश्व जागृति मिशन राजनांदगांव मंडल ने की है।
उपरोक्त जानकारी विश्व जागृति मिशन राजनांदगांव मंडल के सचिव सौरभ खंडेलवाल ने दी ।



Comments