जतमई से लौटते कार सवार सड़क हादसे का शिकार, तेज के चलते रफ्तार हवा में उछलकर सड़क किनारे पलटी

 जतमई से लौटते कार सवार सड़क हादसे का शिकार, तेज के चलते रफ्तार हवा में उछलकर सड़क किनारे पलटी

 

 

परमेश्वर राजपूत,, गरियाबंद  : बताया जा रहा है कि जतमई से लौटते वक्त कार सवार बाइक सवार को बचाने के चक्कर में कार चालक अपना नियंत्रण खो बैठा और कार हवा में उछलकर सड़क किनारे पलट गई, घटना पाण्डुका थाना क्षेत्र का है।मिली जानकारी के अनुसार ग्राम सरकड़ा के पास तेज रफ्तार कार हवा में पलटते हुए सड़क किनारे गड्ढे में गिर गई। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। कार में सवार सभी लोग सुरक्षित है, उन्हें मामूली चोट लगी है। बताया जा रहा है कि बिलासपुर से 6 युवक जमतई-घटारानी घूमने आए थे। घूमने के बाद शाम करीब 6 बजे वापस लौट रहे थे। इस दौरान ग्राम सरकड़ा के पास पहुंचे कि सामने से बाइक आ गई।बाइक सवार को बचाने के चक्कर में कार चालक अपना नियंत्रण खो दिया। कार चालक नशे में धुत बताया जा रहा है। कार की रफ्तार अधिक होने के कारण कार हवा में उछलकर दो बार पलटी मारते हुए सड़क किनारे गड्ढे में गिर गई।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments