डोंगरगढ़ : डोंगरगढ़ ब्लॉक के ग्राम पंचायत मोहारा निवासी एक युवक की कीचड़ में फंसे ट्रैक्टर को निकालने के दौरान पलटने से दर्दनाक मौत होने गई। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम मोहरा निवासी महेंद्र भारती (उम्र 32 वर्ष) कीचड़ में फंसे ट्रैक्टर को निकालने खेत गया था, जहां उसकी ट्रैक्टर पलटने से मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि, सोमवार को गांव के ही संजू वर्मा और मुनेश वर्मा ने उन्हें खैरबना नाले के पास खेत में फंसे अपने ट्रैक्टर को निकालने के लिए बुलाया था। मृतक महेन्द्र के परिजनों ने बताया कि घटना वाले दिन संजू और मुनेश दोनों घर पर आए और महेन्द्र को अपने साथ चलने कहा लेकिन हमने मना कर दिया, लेकिन इसके बाद उन्होंने कोटवार के लड़के को 500 रुपये देकर प्रलोभन की दृष्टि से भेजा, जिसके बाद महेन्द्र ने डीजल डलवाया और खैरबना नाले के पास खेत में फंसी संजू वर्मा के ट्रैक्टर को निकालने घटना स्थल पहुंचा, वहां पहुंचकर जब उसने सारी स्थिति देखी तो उसने फिर से मना किया, तब ट्रैक्टर के मालिक वर्मा ने महेंद्र से बात कर उसे मना लिया। इसके बाद महेंद्र ने दो ट्रैक्टर निकाल भी दिया, पर जब वह तीसरा ट्रैक्टर निकालने गया तो कीचड़ होने के कारण ट्रैक्टर पलट गई और इस हादसे में महेंद्र मौत हो गई। मृतक अपने परिवार का इकलौता लड़का था।
इनके पिता लकवाग्रस्त हैं। पूरे परिवार का भरण-पोषण करने वाला एकमात्र मृतक महेन्द्र ही था। युवक की मौत के बाद इनके परिवार का भरण-पोषण करने वाला कोई नहीं है। पिता लकवाग्रस्त होने से बिस्तर पर ही रहते हैं। ऐसी परिस्थिति में घटना के बाद भी मृतक के परिजनों को ट्रैक्टर मालिक की ओर से किसी तरह की आर्थिक मदद नहीं दी गई। शासन-प्रशासन ने भी इस घटना की कोई सुध नहीं ली है। परिजनों का कहना है कि, अब इनके परिवार का भरण-पोषण कैसे होगा और कौन करेगा।
------------------
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments