सिद्धी विनायक आश्रम में हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया गुरु पूर्णिमा उत्सव 

सिद्धी विनायक आश्रम में हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया गुरु पूर्णिमा उत्सव 

परमेश्वर राजपूत,गरियाबंद :  गुरू पूर्णिमा के अवसर पर गुरुपूर्णिमा का उत्सव सिद्धी विनायक आश्रम में बड़े ही धूम धाम से मनाया गया। सुबह 6 बजे से गुरुदेव श्री श्री उमेशानंद गिरी ( प्रदेश अध्यक्ष श्री राष्ट्रीय संत सुरक्षा परिषद (छ ग़), छ ग़ मंडल श्री महंत) गुरुदेव द्वारा शिष्यों को दीक्षा प्रदान किया गया। तत्पश्चात गुरु पूजा का उत्सव पूरे श्रद्धा पूर्वक एवं धूमधाम से मनाया गया। वहीं इस अवसर पर राष्ट्रीय संत सुरक्षा परिषद् के प्रदेश सचिव संत अंजनीनंदन शरण महराज भी आश्रम पहुंचे एवं कार्यक्रम में शामिल हुए। साथ ही वरिष्ठ नागरिक बालक राम, ईश्वरी नायक एवं राष्ट्रीय संत सुरक्षा परिषद् के मिडिया प्रभारी परमेश्वर राजपूत भी इस अवसर पर पहुंच प्रदेश अध्यक्ष महराज से मुलाकात कर आशिर्वाद प्राप्त किए।

 जिसमें प्रदेश और अन्य राज्यों से लगभग 1600 शिष्य शामिल हुए। समस्त शिष्यों और आगंतुकों के लिए विशाल भंडारा भोजन प्रसादी की व्यवस्था अतिसूचारु रूप से किया गया। इस उत्सव में जय मां तारिणी मानस मंडली के साध्वी अनुसुइया और अहिल्या ने अपने संगीतमय सत्संग से सबको भाव विभोर कर दिया। ग्राम कठौली के मानस परिवार द्वारा भी आकर्षक प्रस्तुति दी गई।

 उक्त आयोजन को सिद्धि विनायक आश्रम राजिम (नवागांव) के सभी शिष्यों ने इस अपना श्रद्धा अर्पण कर पूर्ण रूप से सफल बनाया। शिष्य गण सत्यानंदजी, अरविंद चौहान , ताराचंद साहू , क्रांति लाल साहू , कृष्णा देवांगन , तेजेश साहू , हुलसी साहू , इंदु साहू , तुलाराम साहू , राजेंद्र साहू , देरहु राम साहू , सोम प्रकाश साहू , भागी राम साहू , राधे साहू , तारनी ध्रुव सरपंच द्वारतरा पंचायत सहित समस्त शिष्य शामिल हुए। 

वहीं राजिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक रोहित साहू ने भी गुरुदेव से आशीर्वाद प्राप्त किया। राजिम मंडल अध्यक्ष कमल सिन्हा भी गुरुपूजन में शामिल हुए।

 मुकेश दीक्षित महाराज (मुंगेली वाले) के द्वारा गुरुपूजा मंत्रोच्चारण द्वारा संपन्न करवाया गया। शिष्य गण में विशेष रूप से डॉ प्रज्ज्वल सोनी ( सोनी मल्टी हॉस्पिटल), थानेश्वर तारक , सोनी साहू , नेमी साहू , गुलाबचंद साहू , दयाशंकर, प्रशांत, तेजराम ध्रुव, कमल सोनकर, राधेश्याम सहित अनेक साधु संत भी सम्मिलित हुए।

You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे

Comments

  • No Comments...

Leave Comments