महाराष्ट्र, राजस्थान की बालिकाओं ने जीते मैच

महाराष्ट्र, राजस्थान की बालिकाओं ने जीते मैच

 

 

राजनांदगांव :हॉकी महाराष्ट्र , राजस्थान, की बालिकाओं ने आसान मैचो में अपनी विरोधी टीमों को हरा कर हॉकी इंडिया द्वारा संचालित व छत्तीसगढ हॉकी द्वारा आयोजित द्वितीय वेस्ट जोन जूनियर बालक बालिका हॉकी प्रतियोगिता में जीत दर्ज की हॉकी महाराष्ट्र की कप्तान सनिका चंन्द्रकांत माने की 4 गोल के साथ ही महराष्ट्र ने गोवा को 13-0 गोल से पराजित किया दुसरे मैच में हॉकी राजस्थान ने दादर नागर हवेली को .....गोल से पराजित किया

मध्यप्रदेश की तानवी ने पहली हैट्रिक के साथ ही लगातार 5 गोल किए। वहीं बालक वर्ग में हॉकी मध्यप्रदेश ने राजस्थान को 10-1 गोल से दुसरे मैच में दादर नागार हवेली दमन एवं दीव ने गुजरात को 11-0 गोल से एवं मेजबान छत्तीसगढ ने गोवा को 10-0 गोल से पराजित किया प्रतियोगिता का शुभंारंभ महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख नगर निगम राजनांदगांव की मुख्य आतिथ्य, श्री अंजुम अल्वी के अध्यक्षता एवं ओलम्पियन मोहम्मद रियाज (चैन्नई) आशोक पाण्डे संरक्षक जिला पत्रकार संध समाज सेवी रूबीना अल्वी अंतर्राष्ट्रीय हैण्डबॉल खिलाडी श्रीमती शबनम फिरोज अंसारी के आतिथ्यि और आयोजन समिति के सचिव श्री फिरोज अंसारी,छत्तीसगढ़ हॉकी के सचिव श्री मनीष श्रीवास्तव, हॉकी इंडिया के पर्यवेक्षक आकाश चौबे, नीलम जैन, कुतुबुद्धीन सोलंकी ,रमेश डाकलिया, भुषण सॉव, अंसार अहमद, सुश्री ऑशा थॉमस, अनुराज श्रीवास्तव, योगेश द्विवेदी रामअवतार जोशी, अनिकेत मोरे, हनिफ कुरैशी, हेमु सोनी, धनश्याम सिंह, शिवा चौबे, कुशाल यादव, एम रवि रॉव, सौरभ राजपूत, कृष्ष्णा यादव भरत वर्मा, एवं अन्य वरिष्ठ हॉकी खिलाडियों व सदस्यो की उपस्थिति में आयोजित हुआ।

अंतर्राष्ट्रीय एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में आज से प्रारंभ हुई दुसरी वेस्ट जोन जूनियर बालक बालिका हॉकी प्रतियोगिता के बालिका वर्ग के प्रथम मैच में हॉकी महाराष्ट्र ने हॉकी गोवा को 0 के मुकाबले 13 गोल से पराजित किया महाराष्ट्र की ओर से टीम की कप्तान सनिका चंन्द्रकांत माने ने 5 गोल सुकन्या द्वारे ने 2 गोल माही धनसिंग चौधरी ने 2 गोल तनुश्री दिनेश काडू ने 2 गोल वहीं खुशी ने 1 गोल किया दुसरे मैच में राजस्थान ने दादर नागार हवेली दमन एवं दीव हॉकी को असानी से 4-1 गोल से हरा कर धमाकेदार जीत दर्ज की राजस्थान की ओर से बैक खेल रही अनामिका शर्मा ने 2 गोल अग्रिम पंक्ति की गायत्री महावर ने और साक्षी शर्मा ने 1-1 गोल किया

प्रतियोगिता के उद्धघाटन अवसर पर मुख्यअतिथि ने अपने उघबोद्धन में कहा यहां उपस्थित सभी सम्मानिय वरिष्ठजनो का मै स्वागत करती हूॅ यह राजनादगांव के लिए गौरव की बात है कि विगत 1सालो के अंतर्गत 3 बार इस प्रकार के आयोजन करने खिलाडियों को अपने हुनर को दिखाने का मौका मिलता आ रहा इस प्रकार के आयोजन कराने के लिए मै हॉकी इंडिया व छत्तीसगढ हॉकी को साधुवाद देती हु साथ ही कहा कि राजनांदगांव पुरे विश्व में हॉकी नर्सरी के नाम से जाना जाता है यहं के खिलाडियों में हॉकी के प्रति एक अलग ही जूनून देखने को मिलता है मै उमीद करती हूॅ की आने वाले समय में यहा से अनेक राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाडी निकलेगें जो शहर एवं प्रदेश का नाम रौशन करेगें। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे श्री अंजुम अल्वी ने कहा कि टूर्नामेंट में आये 7 राज्यो के सभी खिलाडीयो को खेलते देख बहुत अच्छा लग रहा है राजनांदगांव में हॉकी का माहौल शुरूवाती समय से ही देखने को मिल रहा है उक्त आयोजन के लिए श्री अल्वी ने आयोजन समिति व छत्तीसगढ हॉकी को साधूवाद दिया। आयोजन समिति के सचिव व छत्तीसगढ हॉकी के अध्यक्ष श्री फिरोज अंसारी ने अपने स्वागत भाषाण में सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए उक्त आयोजन का विस्तार से जानकारी दी उन्होने बताया इस स्पार्धा से चयनित खिलाडियों का इंटरजोनल प्रतियोगिता विगता दिनों में आयोजित होगा जिसका प्रशिक्षण शिविर पुणे में आयोजित किया जायेगा एैसे आयोजन से हर खिलाडीयों को खेल का प्रदर्शन दिखाने को मौका मिल रहा है। इस अवसर पर अतिथियों का पुष्पमाला व पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत भी किया गया अतिथियों ने मैदान में पहुचकर प्रतिभागी खिलाडियों से परिचय प्राप्त किया। कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन छत्तीसगढ़ हॉकी के महासचिव मनीष श्रीवास्तव ने व संचालन मृणाल चौबे अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाडी ने किया।

अपरांह में खेले गए बालक वर्ग के पहले मैच में हॉकी मध्यप्रदेश ने हॉकी गोवा को 14-1 गोल से आसानी से हरा दिया मध्यप्रदेश की ओर से मोहम्मद अनस, व तुसार परमार ने 3-3 गोल वहीं प्रशांत व अहमद तौहिब,ने 2-2 गोल व विवेक पाल,रितेन्द्र अलमाज खान, और शुभान अैद ने 1-1 गोल किए गोवा की ओर से शहजफर अंसारी ने 1 गोल किया दुसरे खेले गए रोमंचक मैच में राजस्थान ने गुजरात को 5-4 गोल से पराजित किया दोनो ही टीमो के बीच बढा ही रोमांचक मैच दर्शको को देखने को मिला शुरूवाती समय में गुजरात के खिलाडियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए गुजरात की ओर से टीम के कप्तान मंयक संस ने 1 गोल गेना नोमन ने 2 और भदेश्वरा फेनील ने 1 गोल किया वहीं हॉकी राजस्थान की ओर से हिमांशु ने 2 गोल रविंदर सिंग रजवी ने 2 गोल वहीं आदित्या यादव ने 1 गोल किया

एक अन्य खेले गए मैच में हॉकी महाराष्ट्र ने मेजबान छत्तीसगढ को एक रोमांचक मुकाबले में 5-4 गोल से हराकर अपनी पहली जीत दर्ज की। दोनो ही टीमो के बढा ही रोमांचक मुकाबला दर्शको को देखने को मिला दोनो ही टीम एक दुसरे के गोल पोस्ट में गोल करते रहे महाराष्ट्र की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए मैच के 4थे व 21वे मिनट में कार्तिक रामेश पात्रे व गौरव पाटिल ने गोल करते हुए 2-0 गोल की बढत बनाई हुई थी जिसे छत्तीसगढ ने मैच के 28वे 34वे मिनट मे महावीर वर्मा और टीम के कप्तान आनन्द कुमार सूर्यवंशी ने गोल कर 2-2 की बराबरी पर ला दि वही महाराष्ट्र की ओर से मैच के 35वे और 43वे मिनट में कार्तिक रामेश पात्रे ने 2 गोल करते हुए 4-2 की बढत बनाई जिसके जावब में छत्तीसगढ के मोहित नायक ने मैच के 48वें और 55वें मिनट में लगातर 2 गोल कर 4-4 गोल की बराबरी कर ली थी मैच के लास्त 60वें मिनट में अर्जून ने गोल करते हुए अपने टीम को 5-4 गोलो से जीत दिलाई।

प्रतियोगिता में खेले जा रहे मैचो में बालिका वर्ग में मैन ऑफ द प्लेयर का पुरूस्कार पहले मैच में महाराष्ट्र के तनुश्री दिनेश काडू को दुसरे मैच में राजस्थान की कप्तान गुरजर निक्कू को थॉमस कोषाध्यक्ष छत्तीसगढ हॉकी, अंतर्राष्ट्रीय हैण्डबॉल खिलाडी श्रीमती शबनम फिरोज अंसारी, द्वारा पुरूस्कृत किया गया। बालक वर्ग में पहले मैच में मध्यप्रदेश के तुषार परमार को दुसरे मैच में हॉकी राजस्थान के रविन्द्र सिंह रज्वी.को एवं तीसरे मैच में हॉकी महाराष्ट्र के कार्तिक रमेश पात्रे को देवेन्द्र ठाकुर डी.एस.ओ राजनांदगांव, ओलम्पियन मोहम्मद रियाज (चैन्नई),द्वारा पुरूस्कृत किया गया।

आज के मैच

बालिका वर्ग में

पहला मैच प्रातः 07 बजे गोवा हॉकी विरूद्ध दादर नागार हवेली के मध्य

दुसरा मैच सुबह 09 बजे हॉकी राजस्थान विरूद्ध हॉकी महाराष्ट्र के मध्य खेला जायेगा।

बालक वर्ग में

सुबह 11 बजे हॉकी मध्यप्रदेश विरूद्ध हॉकी गुजरात

दोपहर 2 बजे हॉकी गोवा विरूद्ध हॉकी महाराष्ट्र

शाम 4 बजे हॉकी राजस्थान विरूद्ध छत्तीसगढ हॉकी के मध्य खेला जायेगा।

You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे

Comments

  • No Comments...

Leave Comments