राजनांदगांव : जनपद पंचायत के अध्यक्ष श्रीमती प्रतीक्षा सूर्यकांत भंडारी ने अपने जनपद के उप यांत्रिकी कार्यालय में पौधारोपण किया। इस दौरान जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती भंडारी के साथ खरे ई साहब, एसडीओ बरैया, इंजिनियर गोपी साहू, इंजिनियर विंदु एवं सभी उप यांत्रिक कार्यालय के समस्त स्टाफ उपस्थित थे। इसी के साथ पूरे स्टाफ़ ने प्रत्येक पौधा का विशेष रखरखाव करने का संकल्प लिया। रोपे गए सभी पेड़ फलदार और छाया दार प्रजाति के हैं।पीएम नरेन्द्र मोदी, सीएम विष्णुदेव साय व छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने भी मां के नाम एक पेड़ अभियान की शुरूआत कर प्रदेश के समस्त नागरिको से पौधारोपण की अपील की है। इस अवसर पर श्रीमति भंडारी ने पौधे का वृक्ष बनने तक रखरखाव करने का भी संकल्प लिया है।
वृक्षारोपण के दौरान श्रीमती भंडारी ने कहा कि हरियर राजनंदगांव हरियर छत्तीसगढ़ के संकल्प को पूरा करने बड़ी संख्या में वृक्षारोपण करें। हरे भरे वृक्ष धरती माता का श्रृंगार होते हैं। इन वृक्षों की शरण में आकर मनुष्य पशु पक्षी सहित तमाम तरह के जीव जंतु सुख पाते हैं। इसीलिए वृक्षारोपण को महान कार्य कहा गया है। इसकी महत्ता शास्त्रों में भी मिलती है। वृक्ष के छाया में आप हम और आम आदमी विश्राम करते हैं। पशु पक्षी इनकी छांव में आकर थकान मिटाते और सुख पाते हैं। क्योंकि पौधे जब वृक्ष बनता है तो 24 घंटे प्राण वायु ऑक्सीजन देता है। वृक्ष का बड़ा आध्यात्मिक महत्व भी है। बौद्ध धर्म में भी वृक्ष की महानता का वर्णन मिलता है।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments