कलेक्टर ने गंभीरतापूर्वक जनदर्शन में जनसामान्य की समस्याएं एवं शिकायतें सुनी

कलेक्टर ने गंभीरतापूर्वक जनदर्शन में जनसामान्य की समस्याएं एवं शिकायतें सुनी

राजनांदगांव 23 जुलाई 2024 :  कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने आज मंगलवार को जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में पहुंचे ग्रामीणों एवं जनसामान्य से मुलाकात कर उनकी शिकायतें एवं समस्याएं गंभीरतापूर्वक सुनी। जिले के ग्रामीणजन और नागरिकों ने जनदर्शन में अपनी  समस्याओं को सीधे कलेक्टर के समक्ष रखा। कलेक्टर श्री अग्रवाल ने जनदर्शन में प्राप्त सभी आवेदनों को प्राथमिकता के साथ शीघ्र निराकरण करने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। कलेक्टर श्री अग्रवाल ने अधिकारियों को जनदर्शन में शासन की योजनाओं से संबंधित प्राप्त आवेदनों का त्वरित निराकरण करते हुए हितग्राहियों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए। 

कलेक्टर श्री अग्रवाल को आज जनदर्शन में डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम पारागांव खुर्द निवासी श्री व्यास वर्मा ने नवीन राशन कार्ड बनाने के लिए आवेदन किया। कलेक्टर ने इस आवेदन पर संज्ञान लेते हुए जिला खाद्य अधिकारी को निराकरण के लिए निर्देशित किया। छुरिया विकासखंड के ग्राम डुमरडीह के श्री ज्ञानदास कोटेगंला ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण से लाभ दिलाने के लिए आवेदन किया। इसी तरह डोंगरगढ़ कंडरापारा निवासी श्री राजेश कुमार कंडरा ने बसोड़ बही पर्ची प्रदाय करने के लिए आवेदन किया। ग्राम डिलापहरी के दिव्यांग श्री कुमार वर्मा ने अपना और अपनी पत्नी श्रीमती धनेश्वरी का नाम जनगणना सूची में दर्ज कराने के लिए आवेदन किया। कलेक्टर श्री अग्रवाल ने जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों का प्राथमिकता के साथ निराकरण के लिए निर्देश दिए। इस अवसर पर वनमंडलाधिकारी श्री आयुष जैन, सीईओ जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह, अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय, अपर कलेक्टर श्रीमती इंदिरा नवीन प्रताप सिंह, नगर निगम आयुक्त श्री अभिषेक गुप्ता सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments