भारत को 5 इकॉनमी पर पहुंचने का मार्ग प्रसस्त करेगा - ज़हीर अब्बास
राजनांदगांव : भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष मो. इरफ़ान शेख एवं महामंत्री ज़हीर अब्बास ने आम बजट 2024-25 को अब तक का सबसे ज्यादा शानदार बजट बताते हुए समवेत कहा है कि यह बजट नए भारत को 5 ट्रिलियन की इकॉनमी पर पहुंचने का मार्ग प्रसस्त करेगा। देश के वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण जी को लगातार 7वीं बार बजट प्रस्तुत करने पर जिला भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। जनाब शेख व जनाब अब्बास द्वय नेता ने आगे कहा कि कृषि एवं कृषकों के विकास के लिए समर्पित मोदी सरकार ने अन्नदाताओं को समृद्ध बनाने कृषि और उससे संबंधित क्षेत्रों के विकास के लिए केंद्रीय बजट में 1.52 लाख करोड़ का प्रावधान किया गया है। ये बजट समाज के हर वर्ग को शक्ति देने वाला है। ये देश के गांव, गरीब, किसान को समृद्धि की राह पर ले जाने वाला बजट है। शीर्ष 500 कंपनियों में 1 करोड़ युवाओं को इंटर्नशिप प्रदान करने के लिए केंद्र सरकार शुरू करेगी योजना, जिसमें 5000 रुपये प्रति माह इंटर्नशिप भत्ता और 6000 रुपये की एकमुश्त सहायता दी जाएगी। इसी उद्देश्य से बिना गारंटी के मुद्रा लोन की लिमिट को 10 लाख से बढ़ाकर 20 लाख रुपये किया गया है। इससे छोटे कारोबारियों, विशेष रूप से महिलाओं, दलित, पिछड़े और आदिवासी परिवारों में स्वरोजगार को बल मिलेगा।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments