मुदलियार की अगुवाई में आंदोलन में शामिल हुए सैकड़ों कांग्रेसी

मुदलियार की अगुवाई में आंदोलन में शामिल हुए सैकड़ों कांग्रेसी

राजनांदगांव  : राजधानी रायपुर में कांग्रेस के विस घेराव आंदोलन में शामिल होने कांग्रेस नेता जितेंद्र मुदलियार के नेतृत्‍व में सैकड़ों कांग्रेसियों ने बुधवार को कूच किया। प्रदर्शन के बीच मुदलियार ने प्रदेश कांग्रेस अध्‍यक्ष दीपक बैज, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत व पूर्व मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात की। मुदलियार व उनके साथ राजधानी पहुंचे कांग्रेसियों ने जमकर हल्‍ला बोला और बारिश के बीच भी विस घेराव के लिए निकले मार्च में शामिल हुए। 

जितेंद्र मुदलियार ने कहा कि, प्रदेश में लचर कानून व्‍यवस्‍था के चलते जो परिस्थितियां निर्मित हो रहीं हैं वे शांति का टापू कहलाने वाले छत्‍तीसगढ़ में भाजपा की असफल नीतियों और अकर्मण्यता का नतीजा है। प्रदेश कांग्रेस ने ऐसी सरकार को उसकी जिम्‍मेदारी का एहसास दिलाने इस आंदोलन की घोषणा की थी। मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव की सरकार ने प्रदर्शनकारियों को रौंदने की पूरी कोशिश की। उनपर वॉटर कैनन का इस्‍तेमाल किया गया। सरकार के इस रवैये ने भी उनकी मानसिकता को स्‍पष्‍ट कर दिया है। 

उन्‍होंने कहा कि, प्रदेश में सामुदायिक सौहाद्र को आघात पहुंचाया जा रहा है। दंगों और मॉब लिचिंग की घटनाएं बढ़ रहीं हैं। यह कतई उचित नहीं है। हत्‍या, बलात्‍कार, दुरचार के बढ़ते मामले भी चिंतित करने वाले हैं। महज 6-7 महीनों की भाजपा सरकार ने शांत प्रदेश में कमजोर शासन का जो उदाहरण पेश किया है वह निंदनीय है।इस अवसर पर मुदलियार के साथ 
अशोक पजवानी ममराज अग्रवाल रोहित चंद्राकर टुकज साहू ग़ुरबेज़सिंह माखीजा लक्ष्मण साहू दिलू साहू तारा साहू राहुल साहू मोहनीश धनकर टींकु साहू गेमेंद्र नेताम ललित कुमारे राकेश चंद्राकर वीरेंद्र चंद्राकर राजिक सोलंकी लेकु यादव अभिसेख यादव अमित कुशवाह गजेंद्र सिंह राजपूत हेमचंद यादव।विक्की साहू चंपा साहू पिंटू चौहान जितेंद्र कोसिख सोनू साहू रोशन सोनकर लिखन साहू नासिर ख़ान दानिश ख़ान उपस्थित थे। 










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments