अग्निवीर थल सेना भर्ती हेतु शारीरिक दक्षता परीक्षा 04 दिसम्बर से

अग्निवीर थल सेना भर्ती हेतु शारीरिक दक्षता परीक्षा 04 दिसम्बर से

कांकेर, 25 जुलाई 2024 : भारतीय थल सेना द्वारा अग्निवीर भर्ती लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा 04 से 12 दिसम्बर 2024 तक रायगढ़ जिले में आयोजित किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि उत्तीर्ण अभ्यर्थी कार्यालयीन समय में प्रशिक्षण हेतु जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र कोड़ेजुंगा कांकेर में अपना रजिस्ट्रेशन एक सप्ताह के अंदर करा सकते हैं, ताकि जिले के भूतपूर्व सैनिकों द्वारा जल्द से जल्द शारीरिक परीक्षा से पूर्व निःशुल्क शारीरिक दक्षता प्रशिक्षण प्रारंभ किया जा सके। अधिक जानकारी हेतु जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र उत्तर बस्तर कांकेर से संपर्क कर एवं मोबाईल नंबर +91-9425516268, +91-6265087948, +91-9407761305, +91-7587183056 से अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।  









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments