पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगाँव रेंज दीपक कुमार झा द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय, नगर पुलिस अधीक्षक कार्यालय एवं थाना बसंतपुर का किया वार्षिक निरीक्षण

पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगाँव रेंज दीपक कुमार झा द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय, नगर पुलिस अधीक्षक कार्यालय एवं थाना बसंतपुर का किया वार्षिक निरीक्षण

 

राजनांदगाँव  : दिनांक 25.07.2024 पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगाँव रेंज श्री दीपक कुमार झा द्वारा वार्षिक निरीक्षण करने हेतु पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचने पर उन्हें सलामी दी गई। तत् पश्चात पुलिस महानिरीक्षक द्वारा नगर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंच कर कार्यालयीन दस्तावेज, रिकार्ड, शिकायत जांच, डयजेस्ट आदि देख कर निरीक्षण किया गया। फिर थाना बसंतपुर जाकर थाना का निरीक्षण किया गया जिसमें उनके द्वारा थाना के रिकार्ड रूम, शस्त्रागार, संधारित रजिस्टर, रोजनामचा, लंबित अपराध, लंबित शिकायत, गुम इंसान, लंबित मर्ग, लंबित समंस/वारंट, मालखाना  आदि का अवलोकन कर थाना की साफसफाई जवानों के वेशभूषा को देखे साथ ही थाना भवन का भी निरीक्षण किये। महानिरीक्षक महोदय द्वारा लंबित मामलों को किसी भी स्थिति में जल्द से जल्द पूरा करने हेतु निर्देशित किया गया।

थाने में शिकायत लेकर आने वाले फरियादियों को किसी प्रकार की समस्या न हो इसके लिए विशेष ध्यान रखने समझाईस दिया गया। जवानों को नवीन आपराधिक कानून की जानकारी होना अति आवश्यक है बताया गया, साथ ही थाना बसंतपुर में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से उनकी समस्या पूछ कर निदान हेतु आश्वासन दिया गया। तत्पश्चात पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगांव रेंज पुनः पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे कार्यालय का भ्रमण किये एवं कार्यालय के विभिन्न शाखाओं के समस्त प्रभारियों से रूबरू होकर उनके द्वारा संधारित दस्तावेजों का निरीक्षण किये किये लंबित पत्र का त्वरित निराकण करने के निर्देश दिये।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग, अति0 पुलिस अधीक्षक ऑप्स श्री मुकेश ठाकुर, अति0 पुलिस अधीक्षक श्री राहुल देव शर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेन्द्र नायक, डीएसपी अजीत ओगरे, डी.एस.पी. श्रीमती तनुप्रिया ठाकुर, पुलिस अधीक्षक कार्यालय के समस्त शाखा के प्रभारी एवं अधिकारी/कर्मचारी, नगर पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अधिकारी/कर्मचारी, थाना प्रभारी बसंतपुर एवं थाना स्टाफ उपस्थित थे।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments