राजनांदगांव : शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री नासिर जिंदरान ने केंद्रीय आम बजट पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि मोदी सरकार के केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इस बजट में छत्तीसगढ़ प्रदेश को विशेष कर कुछ भी नहीं दिया है। सभी वर्गों को छलने का काम किया है। बजट में इंटर्नशिप प्रोग्राम को इस सरकार ने कांग्रेस की योजना से कॉपी पेस्ट किया है। देश महंगाई से परेशान है। इससे कैसे निजात मिलेगी बजट में इसका कोई जिक्र नहीं है। इस बजट में आम जनता को भी कुछ नहीं मिला है। श्री जिंदरान ने आगे कहा कि भाजपा सरकार के बजट में बेरोजगारी, महंगाई, किसान, महिला, युवा सहित सभी वर्गों को छला गया है। किसान की आय दोगुनी करने के लिए कोई योजना नही। खाने-पीने की चीजों से लेकर सब चीजों की महंगाई आसमान पर है। सरकार महंगाई नहीं कम करना चाहती है। बजट में गरीबों और महिलाओं के विकास के लिए कोई योजना नहीं है। मोदी सरकार को फिर सत्ता में बैठाकर आम जनता को पछतावा हो रहा है। छत्तीसगढ़ राज्य में भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस की सत्ता थी। तब जो भी वादा करती थी। उसे पूरा करके दिखाती थी। लेकिन भाजपा 15 साल से झूठ बोलती आ रही है और पता नहीं जानता कैसे भाजपा की झूठ को सच मान लेते हैं। मोदी सरकार के वित्त मंत्री ने बजट में छत्तीसगढ़ प्रदेश की जनता को कुछ भी नहीं दिया है। भाजपा की डबल इंजन की सरकार होने के बावजूद छत्तीसगढ़ की जनता के साथ विश्वासघात किया है।
Comments