राजनंदगांव : भगवान महाकाल की पालकी यात्रा सावन सोमवार को लाल बागेश्वर धाम के तत्वाधान में निकाली जाएगी।शिव सेवा मंडल के भक्त आवतराम तेजवानी ने बताया कि 29 जुलाई सोमवार को शाम 6 बजे हेमू कॉलोनी चौक में पालकी यात्रा का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया जाएगा, तत्पश्चात पालकी यात्रा हेमू कालानी नगर भ्रमण कर गली नंबर 5 स्थित शिव धाम पहुंचेगी।श्री तेजवानी ने इस अवसर पर ज्यादा से ज्यादा उपस्थिति का आह्वान करते हुए बताया की पालकी उठाने हेतु पुरुष धोती एवं कुरता तथा महिलाएं साड़ी एवं सलवार सूट पहनकर आए और पालकी उठाकर भगवान महाकाल के आशीर्वाद के भागीदार बने। सिद्ध पीठ मंदिर में बारिश से 29 अगस्त तक आयोजन गली नंबर 5 स्थित बागेश्वर शिव धाम में 22 जुलाई से 29 अगस्त तक सावन महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है जिसमें प्रातः 8 से 9 बजे एवं रात्रि 8:00 से 9:00 बजे आचार्य द्वारा रुद्राभिषेक एवं शिव चालीसा का पाठ प्रतिदिन किया जा रहा है तथा महाकाल की आरती एवं प्रसाद वितरण का कार्यक्रम भी किया जा रहा है. मंदिर समिति के हरि तेजवानी ने सभी भक्तगणों से उक्त अवसर पर पधार कर अपना भाग्य जगाने का आव्हान किया है


Comments