डोंगरगढ़ : सावन के पावन माह के अवसर पर राजनांदगांव सिंघोला स्थिति महाकाल बाबा चंद्रमौलेश्वर स्वरूप में सवारी पालकी मांई की नगरी में निकाली गई, जहां प्रदेश भाजपा महामंत्री रामजी भारती, वरिष्ठ भाजपा नेता सुनील चीकू जैन, महेंद्र भाई पटेल, प्रकाश चौरड़िया, नगर पालिका उपाध्यक्ष उमा महेश वर्मा, महिला मोर्चा अध्यक्ष सविता दरगढ, अनिता इंदुरकर, अंचला सिंह ठाकुर, लक्ष्मी यादव, वात्सल्य श्रीवास्तव, लोकेश इंदुरकर, श्याम तिवारी ने गोल बाजार में महाकाल बाबा यात्रा में शामिल होकर आशीर्वाद लिया। यात्रा महावीर मंदिर प्रांगण से प्रारंभ होकर अखाड़ा, झांझ मंजीरा ढोल, शिव लीला, बाबा की सवारी पालकी, गायक-भजन-कीर्तन के साथ नगर भ्रमणकर ठेठवार पारा स्थित शिव मंदिर में पूजा-आरती के बाद समापन किया गया।


Comments