अल्पसंख्यक मोर्चा ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत किया वृक्षारोपण

अल्पसंख्यक मोर्चा ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत किया वृक्षारोपण

राजनांदगांव  :  प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अपील पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के नेतृत्व में प्रदेश में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान की शुरुआत की गई है। इसी तारम्य में आज 27 जुलाई को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार जिला राजनांदगाव में एक पेड़ माँ के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सर्वप्रथम स्व ए. पी.जे.अब्दुल कलाम जी के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। उसके पश्चात राजनांदगाव के मठपारा में स्थित ईदगाह मैदान में वृक्षारोपण कर पूर्व राष्ट्रपति मिसाईल मेन स्व ए. पी.जे.अब्दुल कलाम जी की पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में विविध प्रकार के वृक्षों का रोपण किया गया। यह पौधे फूलदार व छायादार तथा फलदार प्रजाति के थे। इसी कड़ी में छोटे बच्चो को चिप्स एवं बिस्कुट का वितरण किया गया।

वृक्षारोपण के दौरान अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष मो. इरफान शेख ने कहा कि हरियर राजनंदगांव हरियर छत्तीसगढ़ के संकल्प को पूरा करने बड़ी संख्या में वृक्षारोपण करें। इस अभियान में अधिक से अधिक लोग शामिल होकर छत्तीसगढ़ को हरा भरा बनाने में अपना अमूल्य योगदान दें। एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत आप सभी पौधारोपण करें। साथ ही पौधों के संरक्षण एवं संवर्धन को बढ़ाने हेतु पौधों को जीवित रखने का संकल्प लें। इन वृक्षों की शरण में आकर मनुष्य, पशु, पक्षी सहित तमाम तरह के जीव जंतु सुख पाते हैं। इसीलिए वृक्षारोपण को एक महान कार्य कहा गया है।इस कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से कार्यक्रम में अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष मो. इरफान शेख के साथ मुस्लिम जमात के पूर्व सदर जनाब जावेद अंसारी साहब, भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व निगम अध्यक्ष श्री शिव वर्मा, अल्पसंख्यक मोर्चा के महामंत्री श्री ज़हीर अब्बास, उपाध्यक्ष श्री हैरी जोसेफ, असलम खान, अख्तर अली, मंडल अध्यक्ष नदीम बड़गुजर, सलीम खान, भुरू बड़गुजर, नासीर खान सहित अल्पसंख्यक मोर्चे के समस्त पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments