राजनंदगांव : नगर निगम के पूर्व अध्यक्ष शिव वर्मा ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता निगम चुनाव को लेकर तैयार रहे। अब उनकी बारी है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत से भाजपा ने विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव जीते। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के देवतुल्य कार्यकर्ता तथा राजनांदगांव विधानसभा के लोकप्रिय मतदाताओं ने भारतीय जनता पार्टी के कमल फूल पर बटन दबाकर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी संतोष पांडे जी को दिल्ली भेज कर देश में तीसरी बार नरेंद्र मोदी जी इस देश के प्रधानमंत्री बने तथा भारत को विश्व गुरु के रूप में देखने के लिए भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान किया इसके लिए मतदाताओं का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। लोकसभा चुनाव को हम विषम परिस्थितियों में कार्यकर्ताओं की मेहनत एक दूसरा परस्पर विश्वास के कारण ही इस लोकसभा को हम जीत पाए। ऐसा देवतुल्य कार्यकर्ता किसी भी पार्टी में देखने को नहीं मिलता। यह सिर्फ भाजपा में है। विधानसभा के बाद लोकसभा का चुनाव तथा अब स्थानीय सरकार बनाने का चुनाव है जो कार्यकर्ताओं का चुनाव होता है। यह चुनाव लोकसभा विधानसभा से हटकर चुनाव है। स्थानीय सरकार का चुनाव सीधे जनता से जुड़ा हुआ होता है। जिसमें चुनाव चिन्ह 30 40% ही काम कर जाता है शेष 70% उनका व्यवहार आचरण तथा लोगों में कितनी पकड़ है कितना संपर्क है तथा वह किस दल का है इन सभी मापदंडों को देख कर ही वोट करते हैं।
श्री वर्मा ने आगे कहा कि लोकसभा विधानसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं की बेहतर प्रदर्शन किया पार्टी के प्रति निष्ठा के कारण आज हमारे पास सुखद परिणाम है मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार 6 महीने में आम जनमानस के भरोसे को पूरा किया। लोकसभा चुनाव में हमने ऐतिहासिक मतों से प्राप्त की है और इस सब का श्रेय सभी देवतुल्य कार्यकर्ताओं को जाता है मोदी के कार्यकाल में रेलवे, नेशनल हाईवे, समेत आधारभूत संरचना के कार्य हुए हैं। वर्मा ने कहा कि कांग्रेस के 67 साल के काम की तुलना में मोदी के 10 वर्षों में दोगुने कम हुए हैं। देश में लोकतंत्र स्थापित होने के बाद के प्रारंभिक दौर में जब प्रतिपक्ष की कोई बड़ी चुनौती नहीं थी और देश की सत्ताधारी पार्टी के आभामंडल में था वैसे में तब प्रधानमंत्री के लिए तीसरी बार भी चुनकर आ जाना कोई उल्लेखनीय बात नहीं थी लेकिन वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों में तीसरी बार चुनकर आना जनता से अत्यधिक जुड़ाव लोक कल्याण के कार्यों में सतत रत रहने से ही संभव है। यह उपलब्धि साधारण है जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने अपनी अचंभित करने वाली कर्मठता से प्राप्त किया है। इस उपलब्धि पर भाजपा परिवार को गर्व है।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments