राजनांदगाँव पुलिस द्वारा जिले के समस्त थाना/चौकी क्षेत्रो में पैदल पेट्रोलिंग कि गई

राजनांदगाँव पुलिस द्वारा जिले के समस्त थाना/चौकी क्षेत्रो में पैदल पेट्रोलिंग कि गई

राजनांदगाँव : दिनांक 27.07.2022 को पुलिस अधीक्षक राजनांदगाँव  मोहित गर्ग के निर्देशानुसार ए.एस.पी. मुकेश ठाकुर (ऑप्स) एवं ए.एस.पी. राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में  जिले के सभी थाना/चौकी प्रभारियों को निर्देश किया गया कि अपराधों की रोकथाम, अपराधियों पर नकेल कसने सहित सुरक्षा व शांति व्यवस्था के मद्देनजर शहर के गली मोहल्लों, चौक चौराहों व कालोनियों में पैदल पेट्रोलिंग करने दिया निर्देष। चोरी की घटना बढ़ने के संभावनओं को देखते हुए अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए पैदल पेट्रोलिंग करने कहा गया। शहर भ्रमण के दौरान संदिग्धों से पूछताछ करना, गुंडा बदमाश निगरानी बदमाश व असामाजिक तत्वो पर सतत् निगाह रखने व प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। भ्रमण के दौरान मोटर सायकल से घूमते आवारागर्दी करते लड़कों निगरानी बदमाश व असामाजिक तत्वों को रोक कर पूछताछ एवं तलाशी ली गई। अनावश्यक घुमने वाले मंचलों को रात्रि में घर पर रहने की समझाईश दी गई। इसी प्रकार जिले के सभी अनुविभाग/थाना क्षेत्रों में थाना प्रभारी अपने दलबल के साथ पैदल पेट्रोलिंग किया। पैदल पेट्रोलिंग से आमजनों का पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ा है और गुंडा बदमाशों में भय बना रहेगा।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments