फिरोज अंसारी पेरिस ओलम्पिक में हॉकी इंडिया पर्यवेक्षक के रूप में लेंगें भाग

फिरोज अंसारी पेरिस ओलम्पिक में हॉकी इंडिया पर्यवेक्षक के रूप में लेंगें भाग


राजनांदगांव :  पेरिस ओलम्पिक में भारतीय हॉकी दल भी अपने खेल कौशल का प्रदर्शन करने पेरिस पहुंच गया है जिसमें संस्कारधानी के साथ ही छत्तीसगढ के लिए भी गौरव की बात है कि हॉकी इंडिया ने छत्तीसगढ हॉकी के अध्यक्ष एवं हॉकी इंडिया नई दिल्ली के सह- सचिव फिरोज अंसारी को हॉकी इंडिया के पर्यवेक्षक के रूप मे सम्मिलित किया है।  श्री अंसारी के पर्यवेक्षक  के रूप में भाग लेने पर हॉकी नर्सरी के खेल प्रेमियों के साथ ही छत्तीसगढ के समस्त हॉकी प्रेमियों एवं खिलाडियों में हर्ष का माहौल है। श्री अंसारी 30 जुलाई को पैरिस के लिए रवाना होगें इसके पूर्व श्री अंसारी 2012 में लंदन ओलम्पिक,2014 में पुरूष वर्ल्ड कप हॉलैण्ड,2018 में महिला वर्ल्ड कप 2018 मे रियो ओलम्पिक व 2023 में 19वीं एशियन गेम्स हन्गुजू (चाईना) में भी पर्यवेक्षक के रूप में भाग ले चुके है।श्री अंसारी को इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव सॉय, विधानसभा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह, खेलमंत्री श्री टंकराम वर्मा, सांसद संतोष पाण्डेय, पूर्व सांसद मधुसूदन यादव, महापौर हेमा सुदेश देशमुख ने बधाई दी एवं पैरिस मे भारतीय दल के उत्कृष्ट प्रदर्शन की कामना की है।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments