जिला भाजपा अजा मोर्चा के अध्यक्ष का जन्मदिन मनाने कार्यकर्ताओं की उमड़ी भीड़

जिला भाजपा अजा मोर्चा के अध्यक्ष का जन्मदिन मनाने कार्यकर्ताओं की उमड़ी भीड़

 

राजनांदगांव  : भाजपा के बड़े नेता अपने कार्यकर्ताओं के सुख-दुख के मौके पर उनके निजी कार्यक्रमों में सरीख होकर उनसे अभिन्नता और पारिवारिक माहौल बने हुए हैं। इसी कड़ी में जिला भाजपा अध्यक्ष रमेश पटेल ने जिला भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष रविंद्र रामटेके का जन्मदिन जिला भाजपा कार्यालय में मनाते हुए उन्हें केक खिलाई इससे पहले बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता स्वस्फूर्त उपस्थित होकर श्री रामटेके को केक कटवाई फिर उनका मुंह मीठा किया। 
इस अवसर पर सभी ने एक स्वर में उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए करतल ध्वनि से वातावरण को खुशनुमा बना दिया। सभी ने दीर्घायु स्वास्थ्य एवं यशस्वी जीवन का शुभकामनाएं व्यक्त की है। इसके अलावा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष रविंद्र रामटेके शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में भी जाकर भाजपा नेताओं सहित कार्यकर्ताओं के बीच अपने जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा के नेता कार्यकर्ता सहित अनुसूचित जाति मोर्चा के समस्त पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments