पेंशनर एसो. छत्तीसगढ़ प्रदेश के डॉ. के.एल. टाण्डेकर सर्वसम्मति से प्रांताध्यक्ष चुने गए

पेंशनर एसो. छत्तीसगढ़ प्रदेश के डॉ. के.एल. टाण्डेकर सर्वसम्मति से प्रांताध्यक्ष चुने गए

 

राजनांदगांव  : ठाकुर प्यारेलाल सिंह स्कूल के सभागृह में 28 जुलाई 2024 दिन रविवार को पेंशनर्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ प्रदेश की सभा में 965 मतदाताओं में लगभग 365 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए लगातार बारिश के बीच सर्वसम्मति से दिग्विजय कालेज सेवानिवृत्त प्राचार्य डॉ. के.एल. टाण्डेकर को प्रांताध्यक्ष चुना। उनके नाम का प्रस्ताव कार्यकारिणी प्रांताध्यक्ष डी.एन. साहू ने रखा, जिसका प्रांतीय महामंत्री के.पी. सिंह ने समर्थन किया। के. के. महेश्वरी महासचिव मोहला-मानपुर-चौकी ने समर्थन किया। प्रमुख चुनाव अधिकारी चेतन भारती, प्रांताध्यक्ष पेंशनर फेडरेशन रायपुर ने सर्वसम्मति से चुने जाने की घोषणा की। सहायक चुनाव अधिकारी पूर्णानन्द नेताम जिलाध्यक्ष मोहला-मानपुर-चौकी एवं पुरषोत्तम साहू जिलाध्यक्ष दुर्ग जिला थे। चुनाव के बाद नव निर्वाचित अध्यक्ष डॉ. के. एल. टाण्डेकर का आत्मीय स्वागत उपस्थित सभी पेंशनरो ने किया।

नवनिर्वाचित प्रांताध्यक्ष द्वारा अपने उदबोधन में कहा कि मैं अपने दायित्व का निर्वहन करते हुए पेंशनर संगठन को ऊंचाई पर ले जाऊंगा, इसके लिए सभी पेंशनरो का सहयोग अपेक्षित है। प्रत्येक पेंशनर की व्यक्तिगत समस्या को हल करने के लिए मैं हमेशा तत्पर रहूंगा। सभा को तीनोंचुनाव अधिकारी के साथ ही निवर्तमान कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष डी.एन. साहू ने संबोधित किया। सभा में रायगढ़ जिलाध्यक्ष तिरथ राम यादव, रायगढ़ संरक्षक हेमप्रसाद, रायपुर जिला अध्यक्ष एम.पी. सिंह, प्रांतीय महामंत्री के.पी. सिंह, समस्त तहसील अध्यक्ष डी.एस. देशमुख छुरिया, पी.आर. चंद्रवंशी कुमर्दा अध्यक्ष, चौकी तहसील अध्यक्ष जी.आर. सीआर देवांगन, डी.डी. पाण्डे, बीरबल ठाकुर, दीपक सिंह, शिवप्रसाद टेमरे आदि थे। सभी अतिथियों का सम्मान शाल और श्रीफल देकर किया गया। कार्यक्रम का कुशल संचालन जिला महासचिव जी.आर. देवांगन ने किया। कुशल प्रबंधन विजय निषाद, राजेश कुमार रथि एवं बी.टी. वाल्दे नगर अध्यक्ष ने किया। यह जानकारी बीटी वाल्दे द्वारा दी गई।









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments