हरियाली पर्व पर साहित्यिक संगोष्ठी एवं  निबंध प्रतियोगिता का आयोजन

हरियाली पर्व पर साहित्यिक संगोष्ठी एवं  निबंध प्रतियोगिता का आयोजन

 

राजनांदगांव  : श्रावण मास के हरियाली पर्व अवसर‌ पर 4 अगस्त, रविवार को छत्तीसगढ साहित्य समिति  जिला इकाई द्वारा  साहित्यिक संगोष्ठी सहित निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है।इस अवसर पर छत्तीसगढ़ का प्रथम लोक पर्व हरेली ‌पर रचनाधर्मियों व विद्यार्थियों से निबंध आमंत्रित किया गया है। निबंध प्रतियोगिता का‌ विषय छत्तीसगढ़ी लोक पर्व हरेली स्वरूप एवं महत्व रखा गया है। हरेली पर्व पर आधारित 500 शब्दों में लिखे गए‌ श्रेष्ठ‌ निबंध पर‌ प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान पुरस्कार मुख्य अतिथि के हाथों नगद‌ राशि एवं ‌प्रमाण पत्र देकर‌  किया जाएगा। 

इस संबंध में जानकारी देते हुए समिति ‌के अध्यक्ष व छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग ( छ०ग० शासन) के जिला समन्वयक आत्माराम कोशा‌ "अमात्य"‌ ने बताया कि‌ हरेली पर निबध‌ लिखने वाले रचनाधर्मी एक बंद लिफाफे में 4 अगस्त से पूर्व शास० दिग्विजय कालेज व कमला कालेज सहित शहर‌ के जमात पारा फौवारा चौक समीप स्थित कम्प्यूटर सेंटर पर जमा करा सकते हैं ।
उक्ताशय की‌ जानकार साहित्य समिति के प्रचार सचिव पवन यादव पहुंना द्वारा दी गई। पहुंना ने छत्तीसगढ़। साहित्य समिति द्वारा आयोजित उक्त ‌कार्यक्रम‌ सभी ‌कवि/ साहित्यकारों को अधिकाधिक संख्या में उपस्थित की अपील‌ की‌‌ है।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments