एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में प्रवेश हेतु विद्यार्थियों का काउंसिलिंग 2 एवं 3 अगस्त को

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में प्रवेश हेतु विद्यार्थियों का काउंसिलिंग 2 एवं 3 अगस्त को

रायगढ़, 31 जुलाई 2024  : रायगढ़ जिला अंतर्गत संचालित 4 एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में कक्षा 6 वीं हेतु जारी जिला स्तरीय मेरिट सूची के आधार पर एकलव्य विद्यालयों में प्रवेश हेतु कलेक्टोरेट कार्यालय रायगढ़ के सृजन सभाकक्ष में काउंसिलिंग का आयोजन होगा।

काउंसिलिंग 2 अगस्त को सरल क्रमांक 1 से 250 तक एवं 3 अगस्त 2024 को सरल क्रमांक 251 से 500 तक समय सुबह 11 से शाम 5 बजे तक किया जाएगा। संबंधित विद्यार्थी उक्त तिथि, समय एवं स्थान में आवश्यक दस्तावेजों सहित उपस्थित हो सकते हैं। इस काउंसिलिंग में विद्यार्थियों को एकलव्य विद्यालयों में प्रवेश हेतु मौका दिया जाएगा। विद्यार्थियों को अपने दस्तावेजों की जांच करानी होगी और प्रवेश के लिए आवश्यक प्रक्रिया पूरी करनी होगी। समयावधि पश्चात प्राप्त अभ्यावेदन पर एकलव्य विद्यालयों में प्रवेश हेतु कोई विचार नहीं किया जाएगा, इसलिए विद्यार्थियों को समय पर उपस्थित होना आवश्यक है।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments