बजट में 6922 करोड़ मिलने पर सांसद संतोष पांडेय ने रेल मंत्री का जताया आभार

बजट में 6922 करोड़ मिलने पर सांसद संतोष पांडेय ने रेल मंत्री का जताया आभार

 

जगदलपुर : लोकसभा सदन में बुधवार को पेश रेल बजट का राजनांदगांव के सांसद संतोष पाण्डेय ने स्वागत किया है। श्री पाण्डेय ने देश और छत्तीसगढ़ में रेल सुविधाओं के विस्तार तथा यात्रियों की सुरक्षा के लिए किए गए प्रावधानों को ऐतिहासिक बताते हुए इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त किया है। सांसद संतोष ने कहा है कि इससे छत्तीसगढ़ की रुकी रेल परियोजनाओं को गति मिलेगी। दल्ली राजहरा – जगदलपुर रेल लाइन का काम जल्द शुरू हो सकेगा। बस्तर के लोगों को भी रेल सेवाओं का लाभ मिलने लगेगा। सांसद पाण्डेय ने कहा है कि रेल बजट में छत्तीसगढ़ के लिए रेल सेवाओं के विकास व विस्तार हेतु 6 हजार 922 करोड़ रुपए की स्वीकृति बड़ी बात है। इसके लिए मै प्रधानमंत्री जी और रेलमंत्री जी के प्रति पूरे प्रदेशवासियों की ओर से कृतज्ञता व्यक्त करता हूं।

सांसद संतोष पाण्डेय ने कहा है कि भारतीय रेल भी हमारे सैनिकों की तरह दिन-रात जनसुविधा हेतु तत्परता से काम कर रही है। मोदी सरकार के नेतृत्व में विगत वर्षों में भारतीय रेल आधुनिकता के साथ प्रगति पथ पर भी तेजी से आगे बढ़ रही है। रेल बजट पर चर्चा में हिस्सा लेते हुए सांसद संतोष पाण्डेय ने छत्तीसगढ़ में हुए रेल सेवा विस्तार और जनता की सुविधाओं के लिए हुए कार्यों के बारे में जानकारी दी। साथ ही डोंगरगढ़- कटघोरा रेल लाइन के कार्य में अवरोध को दूर कर कार्य जल्दी शुरू करने एवं रायपुर से डोंगरगढ़ मेमू ट्रेन का संचालन पुनः शुरू करने की मांग सदन में रखी।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments