कांग्रेसियों ने रविशंकर शुक्ल व विद्याचरण की जयंती मनाई

कांग्रेसियों ने रविशंकर शुक्ल व विद्याचरण की जयंती मनाई

 

गोलू कैवर्त संभाग प्रमुख छत्तीसगढ़ बलौदाबाजार  :  जिला कांग्रेस कार्यालय बलौदाबाजार में अविभाजित मध्य प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री पंडित रविशंकर शुक्ल एवं उनके पुत्र पूर्व केंद्रीय मंत्री विद्याचरण शुक्ल की जयंती मनाई गई। नेताओं ने कहा कि तत्कालीन सीपी और बरार तथा पुनर्गठित मध्य प्रदेश के राजनीतिक और सामाजिक जीवन की भूमध्य रेखा रहे पंडित रविशंकर शुक्ल मध्य प्रदेश के भीष्म पितामह की तरह इतिहास में दर्ज किए गए हैं। उनकी असाधारण नेतृत्व क्षमता का बीजगणित उनके आत्मविश्वास में था।उनका भौतिक प्रभावशाली व्यक्तित्व उनकी आत्मा का बाह्य साक्षात्कार कहा जा सकता है। शुक्ल की प्रतिभा बहुमुखी थी। वे एक साथ शिक्षक, लेखक, अधिवक्ता, विचारक, पत्रकार आदि रूपों में अपनी प्रतिभा से परिचय कराते रहे हैं।
शुक्ल ने असाधारण सूझबूझ, धैर्य, दृढ़ निश्चय और निर्णय क्षमता का इजहार करते हुए अपने समर्थकों और आलोचकों को एक साथ चमत्कृत कर दिया करते थे। उक्त अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष हितेंद्र ठाकुर कृषक कल्याण बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा जीव जंतु बोर्ड अध्यक्ष  पूर्व अध्यक्ष विद्याभूषण शुक्ला ब्लॉक अध्यक्ष विक्रम गिरी रूपेश ठाकुर प्रभारी महामंत्री गोपी साहू प्रभाकर मिश्रा राजा तिवारी मनोज प्रजापति लखेश  साहू धर्मेंद्र वर्मा दिगंबर साहू अविनाश मिश्रा अभिषेक पटेल पिंटू वर्मा आयुष भतपहरी शुभम वर्मा राहुल साहू सहित कांग्रेसजन उपस्थित थे।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments