कांग्रेसियों ने सांसद अनुराग ठाकुर का किया पुतला दहन

कांग्रेसियों ने सांसद अनुराग ठाकुर का किया पुतला दहन

 

गोलू कैवर्त संभाग प्रमुख छत्तीसगढ़ बलौदाबाजार :  जिला कांग्रेस अध्यक्ष हितेंद्र ठाकुर के नेतृत्व में जिला कांग्रेस कार्यालय के पास राहुल गांधी से जाति पूछे जाने व आपत्तिजनक टिपण्णी करने के विरोध में भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष हितेंद्र ठाकुर ने कहा की राहुल गांधी जी का जाति पूछना जानबूझकर अपमान करने का प्रयास था और प्रधानमंत्री को ऐसी अशोभनीय बातों का समर्थन नहीं करना चाहिए। संसद के अंदर अनुराग ठाकुर द्वारा दिया गया बयान बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है बीजेपी जातिगत जनगणना की राहुल गांधी द्वारा की गई मांग से बौखला गई है बीजेपी नेता कितनी भी कोशिश करे कांग्रेस पार्टी अपनी जातिगत जनगणना की मांग पर अडिग रहेगी।

अनुराग ठाकुर ने संविधान का अपमान किया है। संसद में किसी की जाती कैसे पूछ सकते हैं। उक्त अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष ग्रामीण विक्रम गिरी रूपेश  ब्लॉक अध्यक्ष शहर रूपेश ठाकुर प्रभारी महामंत्री गोपी साहू प्रभाकर मिश्रा राजा तिवारी मनोज प्रजापति लखेश  साहू धर्मेंद्र वर्मा दिगंबर साहू अविनाश मिश्रा अभिषेक पटेल पिंटू वर्मा आयुष भतपहरी शुभम वर्मा राहुल साहू सहित कांग्रेसजन उपस्थित थे।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments