ग्रामीणों द्वारा बनाए बाड़े में हुई पशुओं की मौत 14 पशुओं की मौत का मामला आया सामने 

ग्रामीणों द्वारा बनाए बाड़े में हुई पशुओं की मौत 14 पशुओं की मौत का मामला आया सामने 



गोलू कैवर्त संभाग प्रमुख छत्तीसगढ़ बलौदाबाजार : जिले के तहसील लवन क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत मरदा में  एक कमरे में 14 मवेशी (गाय,बैल) के मृत होने  का मामला सामने आया है जिसकी जांच एवं रिपोर्ट के लिए तहसीलदार लवन निवेश कुरेटि घटना स्थल पहुंच मामले पर रिपोर्ट बनाने पहुंचे रहे।  जानकारी के अनुसार फसल सुरक्षा के लिए ग्राम के पालतू मवेशियों (गाय, बैल, बछडा आदि) को रखने के लिए ग्रामीणों द्वारा ही मिलकर ग्राम के ही टूटे-फूटे घर को बाड़ा बनाया गया था,जिसमें मवेशियों को रखा गया।  दिनांक 2 अगस्त 2024 को प्रातःबाडा का दरवाजा को खोलने पर बहुत तेज दुर्गंध आईं तत्पश्चात अंदर जाकर देखने पर 14  मवेशी अंदर में मृत पड़े पाए गए। उक्त सूचना मिलते ही कलेक्टर दीपक सोनी ने तहसीलदार लवन,पशु चिकत्सा विभाग,सीईओ जनपद एवं संबंधित थाना लवन का पुलिस बल मौके पर तत्काल भेजकर जांच कर कार्यवाही करने के निर्देश दिए है। कलेक्टर ने साफ कहा की संबंधित दोषी व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए एफआरआई भी दर्ज कराई जाएगी। किसी भी दोषियों को नही बख्शा जाएगा। दल को जांच कर रिपोर्ट/प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए है।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments