राष्ट्रीय शिक्षा नीति छात्राओं के लिए अत्यंत लाभकारी  : पारख 

राष्ट्रीय शिक्षा नीति छात्राओं के लिए अत्यंत लाभकारी  : पारख 

 

राजनांदगांव: शासकीय कमलादेवी राठी स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय, राजनांदगांव के दीक्षारंभ समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित खूबचंद पारख पूर्व उपाध्यक्ष छ.ग. शासन, 20 सूत्रीय क्रियान्वयन समिति ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत नवप्रवेशित प्रथम सेमेस्टर की छात्राओं को विशेष शुभआशीष देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना के साथ कहा कि भारतीय सर्वोउत्कृष्ट ज्ञान एवं गौरवशाली सांस्कृतिक परम्परा आधारित राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 छात्राओं के लिए अत्यंत लाभकारी और उपयोगी है । वस्तुतः उच्च शिक्षित बेटियां ही विकसित, समृद्ध भारत की नींव बनेगी । व्यवसायिक कला कौशल से प्रशिक्षित हमारी बेटिया संस्कारधानी राजनांदगांव का गौरव भी  बढ़ायेंगी । इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित वरिष्ठ समाजसेवी राजेन्द्र गोलछा एवं कोमल सिंह राजपूत ने भी नवप्रवेशित छात्राओं को राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के समग्र छात्र हितकारी स्वरूप को सहजता से स्वीकार कर श्रेष्ठ श्रेष्कर रूप में उच्च शिक्षित होकर राष्ट्र निर्माण में प्रत्यक्षत-प्रभारी भूमिका निभाने का आव्हान किया गया।

समारोह में विशेष रूप से उपस्थित समाजसेवी अतुल रायजादा एवं सुश्री मणीभास्कर गुप्ता ने समस्त अतिथियों के साथ नवप्रवेशित छात्राओं तथा सर्वाधित अंक के आधार पर मनोनित एन.ई.पी. एम्बेसडर सुश्री प्रज्ञा बाम्बेश्वर (कला संकाय), खुमेश्वरी (विज्ञान संकाय गणित), कुमेश्वरी (विज्ञान संकाय बायोलॉजी), वैजयन्ती कोरेटी (विज्ञान संकाय गृहविज्ञान) तथा शिवानी सोनी (वाणिज्य संकाय) को विशेष आई कार्ड पहनाकर एवं तिलक वंदन कर सभी का अभिनंदन किया तथा दीक्षांरभ की घोषणा की। संस्था प्राचार्य डॉ.आलोक मिश्रा द्वारा स्वागत उद्बोधन के साथ-साथ राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के मुख्य तथ्यों एवं विशिष्ठताओं प्रकाश डाला गया तथा महाविद्यालय में उपलब्ध सुविधाएं विषय विशेषज्ञता टीम से अवगत कराया ।

दीक्षारंभ समारोह का उत्कृष्ट सतत् संचालन रोचक टिप्पणी एवं आकर्षक विमर्श के साथ प्रभारी प्राध्यापक डॉ.कृष्ण कुमार द्विवेदी द्वारा किया गया । समारोह का भव्य शुभारंभ श्रीमती रामकुमारी धुर्वा एवं संगीत छात्राओं संयोजन में मां सरस्वती वंदना, राज्य गीत गायन एवं सुमधुर स्वागत गीत से हुआ तथा समापन ’’एक वृक्ष माता के नाम’’ वृक्षारोपण कार्य से किया गया । समग्र दीक्षारंभ समारोह के सफल आयोजन और संयोजन के लिए सभी का आभार प्रदर्शन प्रो.आलोक कुमार जोशी द्वारा किया गया। समारोह के सुव्यवस्थित आयोजन में समस्त महाविद्यालय स्टॉफ, रासेयो एवं एनसीसी छात्राओं की महत्तम भूमिका के लिए प्राचार्य डॉ.मिश्रा ने भूरि-भूरि प्रशंसा की ।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments