कांग्रेस ने दिया शिक्षा का अधिकार :  मदन साहू

कांग्रेस ने दिया शिक्षा का अधिकार : मदन साहू

राजनांदगांव : आरगांव संकुल में शिक्षक-पालक मेगा बैठक आयोजित की गई। नई शिक्षा नीति लागू किए जाने के साथ ही इस आयोजन के सहारे पालकों तक जानकारी पहुंचाने की मुहिम भी चल रही है। संकुल के स्‍कूलों के शिक्षकों ने यहां पालकों को स्‍वागत किया और उन्‍हें बच्‍चों को शिक्षा के लिए प्रोत्‍साहित किए जाने हेतु प्रेरित किया। इस दौरान स्‍कूलों में न्‍योता भोजन के आयोजन की जानकारी भी पालकों के साथ साझा की गई। 

मंगलवार को शासकीय उच्‍च. माध्‍य. शाला आरगांव में आयोजित संकुल स्‍तरीय शिक्षक-पालक मेगा बैठक में जिला किसान कांग्रेस अध्‍यक्ष मदन साहू भी शमिल हुए। उन्‍होंने यहां पालकों और शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि स्‍कूलों में अनुशासन आवश्‍यक है। इसके लिए शिक्षक और पालक दोनों को जिम्‍मेदार होना होगा ताकि बच्‍चों को सही शिक्षा और संस्‍कार मिले। उन्‍होंने कहा कि, कांग्रेस सरकार ने ही हर बच्‍चे को शिक्षा का अधिकार दिया। डॉ. मनमोहन सिंह के प्रधानमंत्री कार्यकाल में ही यह कानून लाया गया जिससे अब हर बच्‍चे को शिक्षा प्राप्‍त हो रही है। 

आयोजन की सराहना करते हुए मदन साहू ने संकुल समन्‍वयक एनआर साहू, संकुल प्राचार्य बीके भुआर्य सहित प्रधान पाठकों व शिक्षकों का अभिवादन किया। यहां मौजूद विभिन्‍न ग्रामों से आए पालकों को  भी उन्‍होंने शिक्षा व्‍यवस्‍था में भागीदार बने रहने की बात कही।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments