राजनांदगांव: शहर की जन- जन की आवाज एवं पूर्व पार्षद हेमंत ओस्तवाल ने एक जारी पत्र के माध्यम् से निगम की महापौर श्रीमति हेमा देशमुख एवं निगम आयुक्त से यह कहा कि जिन शहर की सडक़ों का निर्माण लगभग ०६ माह पूर्व आपके कार्य काल में हुआ है उन सडक़ो की दुर्दशा को देखने ए.सी. रूम से बाहर आकर शहर की सडक़ों का निरीक्षण अपने उन्ही भष्ट्र अधिकारियों और भष्ट्र ठेकेदारों को साथ में लेकर उन सडक़ों की जो हालत मौके स्थल पर जो है उसकी पूरी वीडियोग्राफी तैयार कर भष्ट्र निगम के कार्यपालन अभियंता संबंधित सब इंजीनियर के खिलाफ कार्यवाही करने की हिम्मत आम जनता के सामने दिखाये यदि उक्त लगभग १० करोड़ के सडक़ डामरीकरण में यदि कमीशन का खेल नहीं किया है ? तो उक्त अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही करें और उक्त सडक़ निर्माण करने वाले ठेकेदार को काली सूची (ब्लेकलिस्टेड) करने की हिम्मत दिखाये क्योंकि शासन के नियमानुसार उक्त सडक़ों को कितने वर्षो तक मैनटेन्नेस उक्त ठेकेदार को करना है।
इसका खुलाशा भी आम जनता के सामने सार्वजनिक करें क्योंकि विपक्ष के भाजपा नेता पूरी तरह से विपक्ष की भूमिका निभाने में आम जनता के सामने फैल हो चुके है। और राजनांदगांव के कलेक्टर से मांग हैं कि शहर की सडक़ों को स्थिति को देखने के लिए शहर के भ्रमण में निकले क्योंकि यह राजनांदगांव शहर पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह का विधानसभा क्षेत्र है लेकिन हमारे विधायक महोदय के पास शहर की सडक़ों की दुर्दशा देखने का समय नहीं है इसलिए जिले के कलेक्टर साहब से अनुरोध है कि सडक़ों को आप ही देख ले और बरसात के तुंरत बाद नई सडक़ों के डामरीकरण के कार्य हेतु कार्य योजना बनवाकर शहर के विधायक और शासन को वस्तु स्थिति से अवगत करवाये जिससे की गणेश पर्व, नवरात्रि, दीपावली आदि त्यौहारों को ध्यान में रखते हुए चमचमाति हुई नई सडक़ों का निर्माण ईमानदार, अधिकारी, जनप्रतिनिधि और ईमानदार ठेकेदार से उक्त सडक़ों का निर्माण करवायें। जिससे की शहर की आम जनता को किसी तरह की तकलीफ का सामना ना करना पड़े।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments