निकले गए कर्मचारियों को फिर से काम में रखने की मांग, कांग्रेस ने किया नपा का घेराव 

निकले गए कर्मचारियों को फिर से काम में रखने की मांग, कांग्रेस ने किया नपा का घेराव 


डोंगरगढ़  : स्थानीय नगर पालिका में कर्मचारियों के निकाले जाने वाले मामले ने फिर से तूल पकड़ लिया है। कर्मचारियों को न्याय दिलाने के लिए क्षेत्रीय विधायक हर्षिता स्वामी बघेल व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष विजयराज सिंह चौहान के नेतत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने निकले गए कर्मचारियों को फिर से काम में रखने व तोड़ी गई दुकानों को व्यवस्थापन सहित 13 सूत्रीय मांगों को लेकर मंगलवार को नगर पालिका का घेराव किया। नगर पालिका अधिकारी को तीन दिन पहले अल्टीमेटम दिए जाने के बाद भी कर्मचारियों को नहीं रखे जाने से कार्यकर्ताओं का आक्रोश इतना बढ़ गया कि वे विधायक निवास से जूतों की माला लेकर रैली निकाली और नगर पालिका में पहुंच जमकर अधिकारी के विरुद्ध नारेबाजी की है और नगर पालिका अधिकारी चंद्रकांत शर्मा को नीचे जमीन में बैटाकर 13 सूत्रीय मांगों को जल्द पूरा करने की मांग रखी, जिस पर अधिकारी ने चर्चा के बाद मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया, लेकिन कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने कर्मचारियों को तत्काल रखने की मांग को लेकर प्रदर्शन करते रहे नतीजा यह हुआ कि लगभग 4 घंटे प्रदर्शन करने के बाद आखिरकार विधायक सहित प्रदर्शन करने वाले सभी कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार करके पुराना रेस्ट हाउस में रखा था, देर शाम तक कांग्रेसी अपनी मांग पर अड़े रहे।

विधायक हर्षिता स्वामी बघेल ने कहा कि सीएमओ की एक गलती के कारण पूरे नगर की व्यवस्था चरमरा गई है नगर की व्यवस्था को बनाने के लिए नगर पालिका होती है और नगर पालिका में सीएमओ को पदस्थ किया जाता है, इसलिए नहीं की वह नगर की व्यवस्था को बिगाड़े। सीएमओ जब से आए तब से आतंक मचा के रखे हुए हैं। गरीब परिवारों के साथ अन्याय कर उनको काम से निकला गया, जो गलत है इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कांग्रेस शहर अध्यक्ष विजय राज सिंह चौहान ने कहा कि वर्तमान मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने जब से नगर पालिक का कार्यभार ग्रहण किया है, लगातार विवाद की स्थिति उत्पन्न हो रही है, उनके द्वारा तानाशा से नगर पालिका चलाया जा रहा है और अनिवार्य कार्यों पर अवरोध उत्पन्न किया जा रहा है।  इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष सुदेश मेश्राम, पूर्व अध्यक्ष धीरज मेश्राम, संदीप सिंहगहरवार, रामजी तराने, हरीश भंडारी, जितेंद्र सिंह भाटिया, शिशुपाल भारती, मनोज साहू, कृष्ण लिल्हारे, गणेश साहू, किरण मेश्राम, अमीन उईके, रेखा खोब्रागढ़े, संजू यादव, प्रकाश महानदी, नरेश करसे, दिनेश साखरे, दुलीचंद बडोले, रूपचंद खोब्रागढ़े सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments