शासकीय हाईस्कूल बुटाकसा में किया गया संकुल स्तरीय शिक्षक-पालक सम्मेलन बड़ी संख्या में पालक एवं जनप्रतिनिधि हुए शामिल, बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु दिए आवश्यक सुझाव

शासकीय हाईस्कूल बुटाकसा में किया गया संकुल स्तरीय शिक्षक-पालक सम्मेलन बड़ी संख्या में पालक एवं जनप्रतिनिधि हुए शामिल, बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु दिए आवश्यक सुझाव

अम्बागढ़ चौकी  : राज्य शासन के निर्देशानुसार आज अम्बागढ़ चौकी विकासखण्ड हाई स्कूल बुटाकसा में संकुल स्तरीय मेगा शिक्षक-पालक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में संकुल प्राचार्य श्री जितेंद्र साव के संकुल समन्वयक श्री लेखराम ठाकुर उपस्थित थे। कार्यक्रम में विशेष रूप में श्री सालिक राम कोरेटी,दौलत  उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता शासकीय हाईस्कूल   के प्राचार्य श्री जितेन्द्र साव ने किया। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में ग्राम धनेश विश्वकर्मा ,भास्कर ठाकुर, लेख राम ठाकुर, नीलकंठ कोमरे,रश्मि ठाकुर, व्यासनारायन गंगासागर, दीपक कुम्भज, ईश्वर गजेंद्र,इंद्राणी बोरकर अतिथिगण उपस्थित थे।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जितेन्द्र साव जी ने शिक्षक-पालक बैठक के आयोजन के शासन की इस सराहनीय प्रयास की भूरी-भूरी सराहना की। उन्होंने कहा कि इस शिक्षक-पालक बैठक के माध्यम से बच्चों के माता-पिता एवं अभिभावकों का विद्यालय के अध्ययन-अध्यापन एवं अन्य गतिविधियों से समुचित भागीदारी सुनिश्चित हो सकेगी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संकुल समन्वयक श्री लेखराम ठाकुर ने कहा कि विकास का मार्ग शिक्षा से ही प्रारंभ होता है। इसलिए शिक्षण संस्थानों के माध्यम से हमारे विद्यार्थियों को गुणवत्तायुक्त एवं परिणाम उन्मुखी शिक्षा उपलब्ध कराना अत्यंत आवश्यक है। जिससे कि हमारे बच्चों का सर्वांगीण विकास हो सके। श्री ठाकुर ने कहा कि विद्यार्थियों के विकास एवं उन्हें शिक्षा और संस्कार प्रदान करने में शिक्षकों के अलावा उनके माता-पिता, परिवार एवं समाज की भी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इसी मंशा के अनुरूप राज्य सरकार के द्वारा विद्यालय।के अध्ययन-अध्यापन की व्यवस्था अन्य गतिविधियों में भागीदारी सुनिश्चित कराने हेतु शिक्षक-पालक बैठक के आयोजन का अभिनव प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल एवं भावी भविष्य के निर्माण हेतु शिक्षकों की भूमिका कोे अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए सभी शिक्षकों से पूरे लगन, निष्ठा एवं प्रतिबद्धता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने को कहा।

मेगा बैठक में शासन द्वारा 12 बिंदु पर फोकस किया गया था(1)मेरा कोना -श्रीमती दीपक कुंभज ने बताया की  बच्चों को भावना व्यक्त करने के लिए घर में एक कोना चाहिए,(2)छात्र दिनचर्या पर श्री व्यसनारायण गंगासागर ने पालकों को बताया बच्चो की सर्वांगीण विकास के लिए बेहतर दिनचर्या रखनी होगी।(3) बच्चो ने आज क्या सीखा श्रीमती रश्मि ठाकुर ने अच्छा परिणाम के लिए पालकगण नियमित अपने बच्चो से चर्चा करे की आज क्या बढ़ाई हुई (4)परीक्षा पर चर्चा,(5)बच्चा बोलेगा बेझिझक, श्री नीलकंठ कोमरे ने बताया परीक्षा की तैयारी  कैसे करे ,बच्चो  के होने वाली  भय को दूर कैसे करे विस्तार से बताया(6)शासन की विभिन्न योजना को श्री लेखराम ठाकुर ने जानकारी दी गई(7) शाला त्यागी की जानकारी गजेंद्र सर ने दी  (8) श्री भास्कर ठाकुर ने अनुपस्थित रहने वाले बच्चों को  कैसे नियमित शाला आने पर चर्चा किया समस्त बिंदु पर संकुल प्राचार्य  जी ने पालकों से चर्चा किया गया श्री नीलकंठ कोमरे , श्रीमती रश्मि ठाकुर ,श्री व्यासनारायन गंगासागर, दीपक कुम्भज  एवं अन्य अतिथियों ने एवं विशेषज्ञ शिक्षकों ने संबोधित करते हुए शिक्षा गुणवत्ता के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर बच्चों के पालकों एवं अभिभावकों ने भी विद्यालय के अध्ययन-अध्यापन की व्यवस्था एवं अन्य क्रियाकलापों की भूरी-भूरी सराहना की। इस दौरान उन्होंने शिक्षा को परिणाम उन्मूखी बनाने हेतु आवश्यक सुझाव भी दिए। बैठक में श्री दौलत,रामचंद्र नेताम,देविका बाई, रजवंतीन कोर्राम, अनिला तुलावी, नीरा कोरेटी,अरुण यादव,राधा यादव,सूरज निषाद,धनेश विश्वकर्मा,सांता, संत्री नेताम,उत्तम नेताम,नावेंद्र चंद्रवंशी, सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, शिक्षक-शिक्षिका तथा बच्चों के पालकगण उपस्थित थे।









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments