राजनांदगांव : स्वाधीनता दिवस 15 अगस्त को ज्यादा दिन नहीं बचे हैं। इससे पहले 13 अगस्त से घर-घर तिरंगा फहराओ अभियान बीते वर्षों की तरह चलाया जाएगा।
राजनंदगांव जिला भाजपा महामंत्री अल्पसंख्यक मोर्चा के जहीर अब्बास को महती जिम्मेदारी सोपी गई है। यह दायित्व उन्हें मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शकील अहमद की सहमति से दी गई है। इस पर मोर्चा के जिलाध्यक्ष मोहम्मद इरफान शेख और उपाध्यक्ष हैरी जोसेफ सहित बड़ी संख्या में शुभचिंतकों ने बधाई दी है।



Comments