अंबागढ़ चौकी : नगर के बजरंग चौक में गुरुवार को आयोजित जन समस्या निवारण शिविर में अम्बागढ़ चौकी शहरवासियों की मांग पर खंडेलवाल समाज प्रमुखों और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ने मिलकर शासकीय शराब दुकान को अन्यत्र स्थान पर स्थानांतरित करने कलेक्टर के नाम आवेदन दिया है। आवेदकों के अनुसार शराब दुकान स्टेट हाइवे के व्यस्तम मार्ग में होने से दुर्घटनाएं होती रहती हैं। उसी रोड़ से ग्रामीण क्षेत्र के स्कूल-कॉलेज की छात्र-छात्राओं का आना जाना होता है उनमें भी अनहोनी का भय बना रहता है। इसके अलावा उसी राह में कृष्ण कुुज वाटिका है, लेकिन नगर की वाटिका का उपयोग नगर की महिलाएं नहीं कर पाती है। ज्ञात हो कि शासन के आदेशानुसार नगरीय निकाय प्रशासन द्वारा जन समस्या निवारण पखवाड़ा के अंतर्गत वार्डों में शिविर लगाया जा रहा है। शासन द्वारा कृष्ण कुंज वाटिका बनाया गया है, लेकिन सामने शराब दुकान होने के कारण कृष्ण कुंज में कोई नहीं जाता, बल्कि वहां पर असामाजिक तत्वों का जमावड़ा रहता है। आवेदन सौंपने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मनीष बंसोड़, राजू घीया, गणेश खंडेलवाल, राजू खंडेलवाल, युवा कांग्रेस नेता लोकदीप बोरकर आदि उपस्थित थे।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments