आत्मानंद स्कूल के बच्चों का बिगड़ा स्वास्थ,अव्यवस्था का आलम

आत्मानंद स्कूल के बच्चों का बिगड़ा स्वास्थ,अव्यवस्था का आलम


राजनांदगांव :  जिले के डोंगरगढ़ शहर में स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल में बच्चों की तबीयत बिगड़ने का मामला प्रकाश में आया है।बच्चों के अभिभावक आज स्थानीय एसडीएम कार्यालय पहुंचे और पूरे मामले को लेकर लिखित ज्ञापन दिया है।अभिवावको ने ज्ञापन के माध्यम से स्कूल में अव्यवस्थाओं के संबंध में प्रशासन का ध्यान आकृष्ट करवाया है और जल्द से जल्द इस और सकारात्मक पहल करने की गुहार लगाई है।

पालक पहुंचे एसडीएम कार्यालय-  पूरा मामला डोंगरगढ़ शहर के स्थानीय आत्मानंद स्कूल से जुड़ा है जहां आज सुबह बड़ी संख्या में स्कूल में अध्यनरत बच्चों के अभिभावक स्थानीय एसडीएम कार्यालय पहुंचे और स्कूल में फैली तमाम अव्यवस्थाओं के कारण बच्चों की लगातार खराब होती सेहत को लेकर ज्ञापन सौंपा है। अभिवावकों की माने तो स्कूल के शौचालय में गंदगी का आलम है और रोजाना सफाई नही होती है जिसके चलते बच्चों को बार-बार यूरिन इन्फेक्शन की शिकायत हो रही है। वही स्कूल में पीने के पानी की भी समस्या है जिससे बच्चे स्कूल में खाना नही खाते जिसको लेकर कई बार अभिभावकों द्वारा पेरेंट्स मीटिंग में शिकायत भी की गई परंतु स्थिति जस की तस बनी हुई है। इसके बाद अब अभिभावकों ने एसडीएम कार्यालय का रुख किया है और इसकी शिकायत डोंगरगढ़ एसडीएम को की है।

वही जब पूरे मामले को लेकर स्कूल के प्राचार्य और विकासखंड शिक्षा अधिकारी से बात करनी चाहिए तो उन्होंने पूरे मामले पर कुछ भी कहने से मना कर दिया। एसडीएम मनोज मरकाम ने बताया कि आज उन्हें इस संबंध ज्ञापन मिला है। जिसके बाद नगर पालिका सीएमओ को आदेशित किया गया है की स्कूल में साफ सफाई कराई जाए और अभी जानकारी मिल रही है की सफाई हो गई है।हालांकि यह कोई पहला मामला नहीं जब स्कूलों की दुर्दशा को लेकर शिकायत प्रशासन के पास पहुंची हो टपकती छत और खराब पड़े शौचालय की शिकायत समय-समय पर शासन प्रशासन के पास निकाल कर सामने जाती है और जिम्मेदार हमेशा कार्यवाही करने का आश्वासन देते नजर आते हैं ऐसे में आने वाला समय ही बताया कि देश का भविष्य माने जाने वाले बच्चों का भविष्य कब तक सुरक्षित होगा ?










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments