दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया युवक नदी में डूबा

दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया युवक नदी में डूबा


 राजनांदगांव खैरागढ़-छुईखदान  : गंडई जिले के कुकरापाट में शनिवार को दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गए युवक की आमनेर नदी में डूबने से मौत हो गई। घटना दोपहर ढाई बजे की आसपास की है। मृतक की पहचान खैरागढ़ सिविल लाइन निवासी 20 वर्षीय पीयूष आर्या के रूप में हुई है। गातापार पुलिस ने बताया कि मृतक अपने चार दाेस्तों के साथ पिकनिक मनाने गातपार जंगल स्थित कुकरापाट आया था। कुकरापाट के समीप से आमनरे नदी गुजरी हुई है। चारों दोस्त नहाने के लिए आमनेर नदी में उतर गए। कुछ देर बाद पीयूष गहरे पानी में चले गया। इधर, दोस्तों ने बचाव-बचाव की आवाज लगाई। वहीं कुछ दोस्तों ने बचाने का भी प्रयास किया। लेकिन पीयूष गहरे पानी में डूब गया। लोगों ने आनन-फानन में इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस के साथ गोताखोरों की टीम भी आमनेर नदी पहुंची। करीब शाम छह बजे तक काफी खोजबीन की गई। लेकिन पीयूष का कहीं पता नहीं चल पाया। सूचना के बाद पीयूष के स्वजन व उसके दोस्त भी घटना स्थल पर पहुंच गए। 

गहरे पानी में नहीं जाने की दी थी हिदायत

कुकरापाट से होकर बहने वाली आमनेर नदी में इन दिनों भारी वर्षा के कारण गहरा जल भराव है। पिकनिक मनाने पहुंचे युवकों को कुकरापाट मंदिर के पुजारी ने नदी में नहाने से मना किया था लेकिन वे नहीं माने। पुजारी ने हिदायत दी थी कि कमर से नीचे पानी में कोई न उतरे। लेकिन पीयूष ने पुजारी की बात नहीं मानी और आमनेर नदी के गहरे पानी में चले गया।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments