राजनांदगांव : लालबाग पुलिस ने चिल्ली सेन्टर के आड़ में अवैध शराब बेचने वाले आरोपी के विरूद्ध 34(2) आबकारी एक्ट की कार्यवाही किया है। पुलिस अवैध शराब बेचने वाले आरोपी को जेल भेजा गया। आरोपी पूर्व में भी चोरी के मामले में जा जेल चुका है। पुलिस सूत्रों के अनुसार पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री राहुल देव शर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेन्द्र नायक द्वारा जिले में चलाये जा रहे अवैध शराब बिक्री की रोकथाम के अभियान के तहत थाना प्रभारी निरीक्षक नवरतन कश्यप के नेतृत्व पर थाना लालबाग स्टाफ जुर्म जरायम पतासाजी ग्राम भ्रमण पेट्रोलिंग पर देहात की ओर रवाना हुआ था। मुखवीर सूचना मिला कि आरोपी धनुष यादव चाचा मिल जंगलपुर के पास मित्रम एगरोल चिकन चिल्ली सेन्टर में भारी मात्रा में अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री कर रहे है।
मुखबीर सूचना पर रवाना होकर मौके पर जाकर समक्ष गवाहन घेराबंदी कर रेड कार्यवाही कर आरोपी धनुष यादव पिता शिव कुमार यादव उम्र 23 वर्ष निवासी रामपुर थाना लालबाग जिला राजनांदगांव के कब्जे से 140 पौवा, 25.200 बल्क लीटर शोले देशी प्लेन शराब किमती 12,790 रू जप्त किया गया। आरोपी का कृत्य धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पाये जाने से आरोपी के विरूद्ध थाना लालबाग में अपराध कमांक 331/2024 धारा 34(2) आबकारी एक्ट, कायम कर विवेचना कार्यवाही में लिया जाकर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी लालबाग निरीक्षक नवरतन कश्यप, सउनि शोभाराम बेरवंशी, आरक्षक राजकुमार बंजारा, बर्मा प्रसाद की सराहनीय भूमिका रही।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments