राजनांदगांव : अवैध शराब बिक्री पर थाना लालबाग पुलिस की प्रभावी कार्यवाही में 02 शराब कोचियों को अवैध रूप से शराब बिक्री करते हुये पकड़कर की गई कार्यवाही है। आरोपियो के कब्जे से अलग अलग 18 और 20 पौवा देशी प्लेन शराब जप्त किया गया है।पुलिस सूत्रों के अनुसार पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग एवं अति पुलिस अधीक्षक महोदय श्री राहुल देव शर्मा व सीएसपी श्री पुष्पेन्द्र नायक के दिशा-निर्देश पर लालबाग पुलिस द्वारा क्षेत्र में लगातार गस्त-पेट्रोलिंग कर अवैध गतिविधियों, शराब कोचियों, सटोरियों, संदिग्ध व्यक्तियों, पॉकेटमार, चाकुबाज एवं अन्य असमाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखकर लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में 10 अगस्त को थाना प्रभारी निरीक्षक नवरतन कश्यप के नेतृत्व पर थाना लालबाग स्टाफ जुर्म जरायम पतासाजी ग्राम भ्रमण पेट्रोलिंग पर देहात की ओर रवाना हुआ था की जरिये मुखवीर सूचना मिला कि आरोपी पंचु साहु ट्रांसपोर्ट नगर मुग़ल पान ठेला के पीछे और मनोहर देवांगन फरहद चौक के पास अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री कर रहे है।
मुखबीर सूचना पर अलग- अलग टीम रवाना होकर मौके पर जाकर समक्ष गवाहन घेराबंदी कर रेड कार्यवाही कर आरोपी पंचू साहु पिता कृष्णा साहु उम्र 22 वर्ष निवासी पेंड्री अटल आवास थाना लालबाग के कब्जे से 20 पौवा, 3.60 बल्क लीटर शोले देशी प्लेन शराब बिक्री रकम 220 रु जुमला किमती 2020 रू और मनोहर देवांगन पिता दीनू देवांगन उम्र 22 वर्ष निवासी शिव मंदिर शारदा चौक शांति नगर चौकी चिखली से 18 पौवा देसी शोले प्लेन मदिरा शराब 3.240 लीटर एवं बिक्री रकम 180 रुपये जुमला 1800 रुपए जप्त किया गया। दोनों आरोपियो के खिलाफ़ पर्याप्त साक्ष्य सबूत पाये जाने से थाना लालबाग में क्रमशः अपराध कमांक 336/2024 , 337/24 धारा 34(1) आबकारी एक्ट, कायम कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी लालबाग निरीक्षक नवरतन कश्यप, उ नि हृदय शंकर पटेल सउनि शोभाराम बेरवंशी, आरक्षक राजकुमार बंजारा, कमल किशोर यादव की सराहनीय भूमिका रही।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments