राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ का पहला त्यौहार और छत्तीसगढ़ में बड़े उत्साह के साथ हरियाली का त्यौहार मनाया गया। तुलाराम नंदनवार में कैलाश धाम मंदिर परिसर में विश्व मानव अधिकार परिषद द्वारा रुद्राक्ष के पौधों का वृक्षारोपण किया गया है। साथ ही उन्होंने सभी को हरियाली त्यौहार की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी है। श्री नंदनवार ने कहा कि वृक्ष हमारे पर्यावरण का अभिन्न अंग है। मानव जीवन में पेड़ों का बहुत बड़ा अस्तित्व है। पेड़ से ऑक्सीजन मिलता है। मानव जीवन में पेड़ों का बहुत बड़ा महत्व है। इस दौरान तुलाराम नंदनवार के साथ राधे लाल साहू , छेदू साहू , दीवान चंद गड़पायले, शंकर सिन्हा ,लेखराम साहू ,देवेश साहू आदि उपस्थित थे।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments