राजनांदगांव : नवीन जिला मोहला - मानपुर - अंबागढ़ चौकी के चिल्हाटी रोड स्थित इंग्लिश मीडियम स्कूल में आज पालकों ने अपने बच्चों के प्रोग्रेस की जानकारी ली । एक माह की पढ़ाई के बाद आयोजित टेस्ट पेपर में बच्चों के कार्य को देख पालकों ने खुशी का इजहार किया । राम निवास सारडा एग्रीकल्चर कॉलेज कैंपस में संचालित इंग्लिश मीडियम स्कूल में शनिवार 10 अगस्त को पालकों ने अपने बच्चों की एक माह की पढ़ाई के बाद उनके द्वारा सीखे गए नंबरों और शब्दों के साथ शुरुआती अध्ययन का अवलोकन किया। संस्था प्राचार्य डॉ .एस. के.मिश्रा ने बताया कि प्राचार्य के आमंत्रण पर पालकों ने स्कूल में आकर प्रथम यूनिट टेस्ट में बच्चोंनके परफॉर्मेंस को देखा । लगभग सभी पालकों ने संतोष प्रकट करते हुए शिक्षिका श्रीमती चंद्रिका वर्मा तथा सुश्री मिस्बा की अध्यापन कला को बच्चों की शुरुआती शिक्षा के अनुकूल बताया । नवाचार के साथ बच्चों को अक्षर ज्ञान करने के तरीकों को भी सराहना मिली । प्राचार्य डॉक्टर मिश्रा ने पालकों से सुझाव भी मांगे ताकि बच्चों को अच्छे से अच्छी शिक्षा प्रदान की जा सके ।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments