राजनाँदगाँव:-प्रदेश कांग्रेस कमिटी के आवाह्न में आज प्रदेश भर में वार्ड और बूथ स्तर पर प्रभात फेरी के दौरान संविधान यात्रा निकाली गई इसी संबंध में राजनाँदगाँव नगर निगम के कांग्रेस पार्षद दल प्रवक्ता एवं राजीव नगर के पार्षद ऋषि शास्त्री ने भी सुबह 7 बजे वार्ड के कांग्रेस जन तथा समर्थकों के साथ हाथ मे तिरंगा झंडा लिए महात्मा गांधी के तैलचित्र और संविधान की पुस्तक रख पुष्प भेंट कर यात्रा का प्रारंभ किया। पद यात्रा वार्ड क्रमांक 42 से होते हुए वार्ड क्रमांक 43 पहुची जहां से कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री शारदा तिवारी ने यात्रा की अगुवाई करते हुए महात्मा गांधी का प्रिय भजन करते हुए संविधान रक्षा और देश की आजादी में शहीद क्रातिकारीयो को स्मरण किया।
पार्षद ऋषि शास्त्री ने बताया कि संविधान कि रक्ष की प्रतिज्ञा को लेकर स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के आदेशानुसार एवं शहर जिला अध्यक्ष कुलबीर छाबड़ा के निर्देशन पर दक्षिण ब्लाक अध्यक्ष सूर्यकांत जैन ने संविधान यात्रा को सफल बनाने को लेकर वार्ड और बूथ स्तर में प्रभारी नियक्त किये जहां वार्ड क्रमांक 42 और 43 में बिसाहिन यादव,मन्ना यादव को दायित्व सौंपा गया वही पार्षद एवं बूथ अध्यक्ष को भी जिम्मेदारी सौपी गई है।इस कार्यक्रम में उमाशंकर सारथी,हना रामव मोहिते,प्रेमु निषाद,दिनेश मेश्राम,विष्णु साहू,दिनेश शर्मा,जगन्नाथ यादव,प्रेम यादव,रमेश यादव,शत्रुघ्न साहू,हिमांशु नागवंशी,प्रीतम मरकाम सहित बड़ी संख्या में वार्ड के लोग सम्मिलित हुए।



Comments