विपक्ष की आवाज दबा रही साय सरकारः चौबे

विपक्ष की आवाज दबा रही साय सरकारः चौबे

 

 शहर एवं ग्रामीण कांग्रेस के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित

 

 धरना-प्रदर्शन में कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश भाजपा सरकार की तानाशाही पर जमकर बरसे

 

राजनांदगांव:  प्रदेश की भाजपा सरकार की अकर्मण्यता के चलते ही बलौदा बाजार में आगजनी जैसी भयावह घटना घटी है अब प्रदेश की भाजपा सरकार अपनी नाकामी छिपाने तानाशाही रवैया अपनाते हुए कांग्रेस नेताओं पर षडयंत्रपूर्वक कार्यवाही कर कांग्रेस विधायक देवेन्द्र यादव एवं युवक कांग्रेस-एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं को एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। जिसके विरोध में प्रदेश कांग्रेस के आव्हान पर 24 अगस्त को कांग्रेस द्वारा एक दिवसीय जिला स्तरीय धरना-प्रदर्शन कर भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाएं। 

जानकारी देते हुए शहर कांग्रेस कमेटी के महामंत्री अमित चद्रवंशी ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशानुसार जिला स्तरीय धरना-प्रदर्शन प्रभारी रविन्द्र चौबे की उपस्थिति में शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा व जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष भागवत साहू के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को दोपहर 12 से 03 बजे तक महावीर चौक फ्लाई ओव्हर के नीचे धरना-प्रदर्शन कर प्रदेश की तानाशाह भाजपा सरकार पर कांग्रेसजनों ने जमकर हल्ला बोला। इससे पूर्व सर्वप्रथम अंहिसा के पुजारी बापू महात्मा गांधी जी के तैलचित्र पर कांग्रेसजनों ने माल्यार्पण कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया।

धरना-प्रदर्शन प्रभारी व पूर्व मंत्री रविन्द्र चौबे ने उपस्थित कांग्रेसजनों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे युवा विधायक देवेन्द्र यादव सहित कांग्रेस नेताओं पर षडयंत्रपूर्वक राजनैतिक द्वेष के चलते पुलिस कार्यवाही कर जेल भेज रही है। हम कांग्रेस अंग्रेजों से नहीं डरे तो इस भाजपा सरकार से क्या डरेंगे। प्रदेश की भाजपा सरकार सतनामी समाज को बदनाम कर उनकी एकता को तोड़ने की कोशिश कर रही है। आठ माह की साय सरकार पूर्णतः विफल सरकार है। पूर्ववती कांग्रेस सरकार की जनहितकारी योजनाओं को साजिश के तहत बंद कर रही है। आज गौठान बंद हो गए है आवारा मवेशी रोड़ में आ रहे हैं जिससे दुर्घटनाएं बढ़ गई है वहीं आत्मानंद स्कूल बंद होने के कगार पर है। राज्य की भाजपा सरकार विपक्ष की आवाज दबाने का कार्य का रही है और अपनी सारी विफलताओं को साय सरकार छूपा रही है और ईडी और सीबीआई भेजकर कांग्रेस नेताओं को डराने का असफल प्रयास कर रही है।

पूर्व मंत्री धनेश पाटिला ने प्रदेश की साय सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि प्रदेश सरकार व पुलिस बताये कि किन भाजपा नेताओं को नोटिस दिया है किससे पूछताछ की गयी। भाजपा सरकार का चरित्र और व्यवहार 8 माह में ही अलोकतांत्रिक हो गया है। विपक्ष के विधायक को झूठे मुकदमें में फंसा कर गिरफ्तार किया गया। मामले में सतनामी समाज और कांग्रेस के लोगों को चिन्हांकित करके उनको जेलों में डाला गया। हम सरकार से न्याय संगत कार्यवाही की माग करते है।

धरना-प्रदर्शन को संबोधित करते हुए शहर अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा ने कहा कि साय सरकार अपनी नाकामी छुपाने विपक्ष के नेताओं को परेशान कर रही है। विधायक देवेन्द्र यादव की गिरफ्तारी भाजपा सरकार की बौखलाहट है जबकि बलौदाबाजार में हुई आगजनी की घटना शासन-प्रशासन की बड़ी लापरवाही और सरकार के इंटेलिजेंस के फेल होने के कारण हुई है। जबकि इस पूरे आंदोलन में भाजपा के जिलाध्यक्ष सनम जांगडे सहित अन्य भाजपा नेताओं की भूमिका की जांच होनी चाहिए किन्तु भाजपा सरकार कांग्रेस नेताओं को टारगेट बनाकर काम कर रही है।

जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष भागवत साहू ने प्रदेश सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि कांग्रेस नेता लगातार प्रदेश की भाजपा सरकार की नाकामियों को उजागर कर रही है तो इससे भयभीत होकर भाजपा सरकार बौखलाकर कांग्रेस नेताओं पर षंडयंत्रपूर्वक कार्यवाही कर डरा रही हैं जबकि कांग्रेस न तो डरती है, न डरने वाली वाली है। साय सरकार की अकर्मण्यता के चलते ही बलौदाबाजार में कानून व्यवस्था बिगड़ी है। यदि समय रहते जैतखाम को क्षति पहुंचाने वालों पर कार्यवाही की गई होती तो ऐसी अप्रिय स्थिति निर्मित नहीं होती। 

धरना प्रदर्शन को डोंगरगांव विधायक दलेश्वर साहू, जितेन्द्र मुदलियार, पूर्व विधायक भुनेश्वर बघेल, शाहिद खान, थानेश्वर पाटिला, मेहुल मारू, श्रीकिशन खंडेलवाल, महापौर हेमा देशमुख, रूपेश दुबे, रमेश डाकलिया, कुतबुद्दीन सोलंकी, शारदा तिवारी, गोपीचंद गायकवाड़, इकरामुद्दीन सोलंकी, दक्षिण ब्लॉक अध्यक्ष सूर्यकांत जैन, अशोक फडनवीस, विजयराज सिंह, योगेन्द्र प्रताप सिंह, अमित खंडेलवाल, अमर झा, मनीष गौतम, मदन साहू, माया शर्मा, मानव देशमुख, अभिमन्यु मिश्रा, अनिमेष सिंह, एजाजूर रहमान, नीरज कन्नौजे, पार्षद मधुकर बंजारे, अजय छेदैया, पूर्णिमा नागदेवे, सिद्धार्थ डोंगरे, ऋषि शास्त्री, पवन तिवारी, संजय साहू ने संबोधित किया।

धरना-प्रदर्शन में प्रमुख रूप से पंकज बांधव, सुदेश देशमुख, शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष मोहम्मद यहया, महामंत्री नरेश शर्मा, हनी ग्रेवाल, मोहिनी सिन्हा, युवक कांग्रेस अध्यक्ष गुरभेज माखिजा, उत्तर ब्लॉक अध्यक्ष आसिफ अली, रौशनी सिन्हा, जयनारायण सिंह, पार्षद संतोष पिल्ले, अमिन हुद्दा, महेश साहू, मनीष साहू, डोंगरगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष विजय राज सिंह, सुरेश सिन्हा, लता साहू, अब्दुल खान, मामराज अग्रवाल, शैलेष ठावरे, डा.आफताब आलम, मुजीब अहमद, चेतन भानुशाली, मुस्तफा जोया, रशिद अहमद गोरी, अब्बास खान, राजा यादव, राजिक सोलंकी, संगीता साहू, किरण मेश्राम, निमेश लहरे, संदीप सोनी, शाहिल राठी, दीनू साहू, निलेश पाण्डेय, अनिस खान, गणेश राम साहू, कुम्भराम साहू, कुम्हदास जोशी, गोपी रजक, राजेश चौहान, भरत सोनी, डा.राकेश कुमार, आरबी मिश्रा, राहुल देवांगन, संदीप जायसवाल, इंशाक खान, मयंक सोनी, विनोद गुप्ता, सीताराम श्रीवास, नरेन्द्र सिन्हा, शौर्यदास वैष्णव, दुर्गेश राजपूत, उज्जवल निर्मलकर, रमाकांत साहू, ओंकार साहू, दिनदयाल साहू, संत मानिकदास लहरे, ठाकुरराम साहू, तुलदास साहू, गिरधारीलाल निषाद, हितेश गोन्नाडे, श्यामदास मानिकपुरी, ज्ञानदास साहू, ऐमन साहू, शिव कुमार, राजेश सेवता, फिरंगी पटेल, योधन दास साहू, अश्वनी पैकरा, धुरसिंह गोड़, मो इब्राहिम, दुर्गेश ढीवर, धनंजय बघेल, उज्जवल मेश्राम, फिरंगी राय, गिरीश सोनवानी, संतोष देवांगन, प्रहलाद यादव, राहुल केमे सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे। उपस्थित कांग्रेसजनों का आभार प्रदर्शन उत्तर ब्लॉक अध्यक्ष आसिफ अली ने किया।






You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे

Comments

  • No Comments...

Leave Comments