राजनांदगांव : संस्कारधानी नगरी में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी प्रभु श्री कृष्ण जन्माष्टमी एवं उत्साह से मनाया गया। सर्व यादव समाज के संयुक्त बैनर तले भगवान श्री कृष्ण की जन्माष्टमी पर शोभायात्रा का धूमधाम से आयोजन किया। इस शोभायात्रा में प्रदेश भाजपा प्रवक्ता नीलू शर्मा भी शामिल हुए और लोगों को श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
शोभायात्रा में बालकृष्ण के रूप में कई बालक भगवान कृष्ण की जीवन लीलाओं की करते रहे जो लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा। बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता नीलू शर्मा ने सर्व यादव समाज के बैनर तले झेरिया, कोसरिया एवं ठेठवार यादव समाज के द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित शोभायात्रा को सामाजिक एकता का प्रतीक बताते हुए इसे अन्य समाजों के लिए भी अनुकरणीय बताया है।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments