वर्षा सोनकर, रूषाली कश्यप व खोगेश्वर बाघ शहीद पंकज विक्रम पुरस्कार से सम्मानित

वर्षा सोनकर, रूषाली कश्यप व खोगेश्वर बाघ शहीद पंकज विक्रम पुरस्कार से सम्मानित

 

राजनांदगांव : खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा राज्य खेल अलंकरण समारोह 2024 अंतर्गतगत अयोजित सम्मान समारोह में हॉकी की नर्सरी राजनांदगांव शहर की उत्कृष्ठ राष्ट्रीय महिला हॉकी खिलाडी कु.वर्षा सोनकर, बिलासपुर की रूषाली कश्यप वहीं राजधानी रायपुर के खोगेश्वर बाघ को छत्तीसगढ सरकार द्वारा शहीद पंकज विक्रम अवार्ड से सम्मानित किया गया। लगतार कई वर्षो से तीनो खिलाडी छत्तीसगढ का प्रतिनिधित्व करते हुए राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में बेहतर खेल प्रदर्शन कर रही है।

मध्यम वर्गीय परिवार से नाता रखने वाली वर्षा सोनकर ने अपने खेल को अपनी मेहनत और लगन से तरासा हैं। हॉकी में अपने योगदान के लिए वर्षा सोनकर राजनांदगांव शहर के लिए के लिए एक मिशाल है वहीं बिलासपुर निवासी रूषाली कश्यप भी एक मध्यम वर्गीय परिवार से नाता रखती है उन्होने अपने समय से बहुत ही संघर्ष करते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगितांओ में अपना अच्छा खेल प्रदर्शन करते आज वह छत्तीसगढ पुलिस में पदस्थ है वर्तमान में रूषाली कश्यप मोहला में पदस्थ है।

पुरूष वर्ग में रायपुर के वरिष्ठ खिलाडी खोगेश्वर बाघ को भी शहीद पंकज विक्रम पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। खोगेश्वर बाघ छत्तीसगढ हॉकी के लिए एक मिसाल है उन्होने अपने खेल जीवन में अनेक राष्ट्रीय प्रतियोगिताओ में छत्तीसगढ हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व किया है खोगेश्वर ने अपने खेल कैरियर की शुरूवात बडी कटिनाई एवं संधर्षपूर्ण रास्तो से तय किया है।

वर्षा सोनकर,रूषाली कश्यप व खोगेश्वर बाघ को शहीद पंकज विक्रम अवार्ड से सम्मानित किए जाने पर छत्तीसगढ हॉकी के अध्यक्ष फिरोज अंसारी, छत्तीसगढ हॉकी संघ के महासचिव मनीष श्रीवास्तव,जिला हॉकी संघ के सचिव शिवनारायाण धकेता, नीलमचंद जैन, कुतुबु़द्धीन सोलंकी,रमेश डाकलिया, नरेश डाकलिया (पूर्व महापौर), भुषण सॉव, गणेश प्रसाद शर्मा, दौलत सिंह चंदेल, आशोक यादव, अनिल यादव, मनीष गौताम, ज्ञानचंद जैन, हॉकी कोच अनुराज श्रीवास्तव, सुश्री ऑशा थॉमस, कुमार स्वामी,दीपक यादव,आशिष सिन्हा,महेन्द्र सिंह ठाकुर,योगेश द्विवेदी, अजय झा, प्रकाश शर्मा, विरेन्द्र सिंग भाटिया, अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाडी मृणाल चौबे, सचिन खोब्रागढे,विकास वैष्णव,राजू रंगारी, गुणवंत पटेल, अब्दुल कादिर, राजू रंगारी, श्रीमति ममता गुप्ता,श्रीमति बबिता लिल्हारे, किशोर धीवर, शकील अहमद, अमित माथुर, खेमराज सिन्हा, अभिनव मिश्रा, संदीप यादव, कृष्णा यादव ने उनकी इस उपलब्धि पर बधाई देकर उनके उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएं दी।

You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे

Comments

  • No Comments...

Leave Comments