कमला कॉलेज-स्वामी विवेकानंद वेदांत साहित्य प्रदर्शनी का प्रभावी आयोजन

कमला कॉलेज-स्वामी विवेकानंद वेदांत साहित्य प्रदर्शनी का प्रभावी आयोजन

 

 

 राजनांदगांव : शासकीय कमला देवी राठी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में संस्था प्राचार्य डॉ. आलोक मिश्रा के प्रमुख संरक्षण में श्रीरामकृष्ण मठ पुणे एवं श्रीरामकृष्ण विवेकानंद सेवा समिति राजनांदगांव के संयुक्त तत्वावधान में श्रीरामकृष्ण-स्वामी विवेकानंद वेदांत साहित्य की एक दिवसीय प्रदर्शनी सह-बिक्री का सफल प्रभावी आयोजन किया गया। अखिल विश्व की अद्वितीय भारतीय सनातन संस्कृति के परम उत्कर्ष भारतीय वेदांत के महान उन्नायक एवं राष्ट्रीय युवा आदर्श स्वामी विवेकानंद जी की योग, ध्यान, एकाग्रता, व्यक्तित्व विकास, गीता, रामायण, उपनिषद एवं वैदिक साहित्य से संबंधित उत्कृष्ट पुस्तकें सदा-सर्वदा से युवा, किशोर, बालपीढ़ी के लिए आदर्श व्यक्तित्व विकास एवं संस्कार शिक्षा की मूल आधार रही हैं। महाविद्यालय के आयोजन प्रभारी प्राध्यापक डॉ. कृष्ण कुमार द्विवेदी ने विशेष रूप से बताया कि श्रीरामकृष्ण मठ पुणे द्वारा स्वामी विवेकानंद वेदांत साहित्य के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए तैयार किए गए आकर्षक वाहन, श्रेष्ठ सहज सुलभ व्यवस्था तथा अति विनम्र मिशन प्रशिक्षित, समर्पित कार्यकर्ता श्री विवेक निवल की प्रशंसा करते हुए बताया कि समग्र प्रदर्शनी महाविद्यालयीन विद्यार्थियों के साथ-साथ प्राध्यापकों एवं शिक्षाकर्मियों के लिए अत्यधिक उपयोगी तथा व्यक्तित्व में सतत परिष्कार और रचनात्मक समृद्धि के लिए स्वामी जी के विचार-संदेश एवं एक-एक पुस्तक अतिशय लाभकारी है। आगे डॉ. द्विवेदी ने विशेष रूप से बताया कि स्वामी विवेकानंद वेदांत साहित्य प्रदर्शनी का महाविद्यालय की सैकड़ों छात्राओं ने संस्था प्राचार्य डॉ. मिश्रा, वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. ओमप्रकाश गुप्ता, एनसीसी/एनएसएस प्रभारी श्रीमती रामकुमारी धु्रवा, श्रीमती तारा ठाकुर एवं अन्य प्राध्यापकों के संरक्षण, सानिध्य एवं मार्गदर्शन में प्रत्यक्ष लाभ उठाया तथा यथायोग्य मनवांछित पुस्तकें क्रय भी की। उल्लेखनीय रूप से वेदांत साहित्य प्रदर्शनी के कार्यकारी स्वयंसेवक श्री विवेक नवले द्वारा इस अवसर पर विवेकानंद साहित्य की प्रतियाँ और महाविद्यालय में स्थायी प्रदर्शन के लिए स्वामी जी के भव्य चित्र को प्राचार्य डॉ. मिश्रा को भेंट प्रदान किया गया। सफल आयोजन के लिए प्रभारी प्राध्यापक डॉ. द्विवेदी ने आयोजक संस्थाओं के प्रति आभार प्रदर्शन किया। चलित प्रदर्शनी वाहन पर स्थापित स्वामी जी के भव्य चित्र पर उपस्थित सभी छात्राओं एवं प्राध्यापकों द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित कर जय जय स्वामी विवेकानंद के नारे भी लगाये।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments