बाल रत्न मंच की स्थल झांकी में कर सकेंगे महाप्रभु जगन्नाथ का दर्शन

बाल रत्न मंच की स्थल झांकी में कर सकेंगे महाप्रभु जगन्नाथ का दर्शन

राजनांदगांव: संस्कारधानी नगरी राजनांदगांव की सबसे पुरानी गणेशोत्सव समितियों में से एक बाल रत्न मंच सेवा समिति रामाधीन मार्ग इस बार भी मेरी संस्कृति-मेरा आधार थीम पर इस उत्सव का यादगार बनाने जा रही है। इस वर्ष समिति के गणेश उत्सव का 31वां आयोजन है। इस बार भगवान श्रीगणेश की आकर्षक प्रतिमा स्थापित करने के साथ ही वहां स्थल झांकी के रूप में दर्शकों को महाप्रभु जगन्नाथ का दर्शन कराया जाएगा। इसकी तैयारी जोरों से कराई जा रही है।

11 दिवसीय गणपति महोत्सव इस वर्ष भी आनंद और उमंग महोत्सव के रूप में मनाया जाएगा। गणेश उत्सव पंडाल को भव्य व आकर्षक रूप से सजाया जा रहा है। गणपति जी की नैनाभिराम प्रतिमा के साथ ही जगन्नाथ महाप्रभु की दिव्य झांकी दर्शकों के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र होगी। समिति के अध्यक्ष अभिनव अग्रवाल ने बताया कि प्रथम दिवस सात सितंबर को श्रीगणेश स्थापना की जाएगी। 11 सितंबर को श्रीगणेश का अभिषेक महापूजा होगी।, 12 सितंबर को 5100 दीपों के साथ दीपोत्सव मनाया जाएगा। 14 सितंबर को गणेश उत्सव में पहली बार विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। 15 सितंबर को अन्नकूट के साथ महाप्रसादी भंडारा व 17 सितंबर को बाजे गाजे के साथ आकर्षक शोभायात्रा में गणपति विसर्जन किया जाएगा। इस दौरान भक्तों द्वारा श्री गणपति को अगले बरस तू जल्दी आ का निमंत्रण दिया जाएगा।उल्लेखनीय है कि संस्कारधानी की सेवाभावी संस्था बाल रत्न मंच सेवा समिति गोसेवा के रूप में रथ दो रोटी जैसे, सेवा कार्यों के कारण अपनी विशिष्ट पहचान रखती है।

 अभिनव अध्यक्ष, रोहित सचिव व करण बने कोषाध्यक्ष

आयोजन के सफल संचालन के लिए गणेश उत्सव सेवा समिति का गठन किया गया है। सर्वसम्मति से अध्यक्ष का दायित्व अभिनव अग्रवाल को सौंपा गया है। उन्होंने अपनी कार्यकारिणी भी घोषित कर दी है। टीम में उपाध्यक्ष दिनेश अग्रवाल व सचिव रोहित शर्मा को बनाया गया है। सहसचिव के रूप में कैलाश गुप्ता, मनीष यादव, कोषाध्यक्ष करण अग्रवाल, सह-कोषाध्यक्ष चैतन्य अग्रवाल को बनाया गया है। भंडारा प्रमुख का दायित्व पीयूष शर्मा व भंडारा प्रभारी शैलेश शर्मा अरविंद गुप्ता को सौंपा गया है। इसी तरह पूजा-पाठ प्रभारी लोकेश अग्रवाल व महेश शर्मा होंगे। सांस्कृतिक प्रभारी प्रशांत कुशवाहा, श्रेयांश जोशी, प्रचार प्रमुख हर्ष अग्रवाल, आयुष शर्मा, पंडाल व्यवस्था प्रमुख सवी अग्रवाल , सतपाल वाधवानी, वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य गोविंद जोशी, राजा गुप्ता व निलेश शर्मा को बनाया गया है। वरिष्ठ सदस्यों को संरक्षक के रूप में समिति में स्थान दिया गया है।

 उत्सव का उल्लास

-7 सितंबर से शुरू होने जा रहा गणेशोत्सव
-17 को विसर्जन यात्रा के साथ होगा संपन्न

-31वां वर्ष है बाल रत्न सेवा मंच सेवा समिति का
-15 को अन्नकूट के साथ होगा महाप्रसादी भंडारा









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments