राजनांदगांव : शहर में पहली बार म्युनिसिपल स्कूल मैदान में पंचमुखी गणेश उत्सव समिति द्वारा गणेश प्रतिमा की स्थापना की जा रही है। इसके लिए एक समिति का गठन किया गया है जिसके अध्यक्ष बिक्कु सिंह, सचिव आयुष्मान सिंह को बनाया गया है। अन्य पदाधिकारियों में तरुण चंद्रवंशी उपाध्यक्ष व उमेश गुप्ता कोषाध्यक्ष तथा विमल चंद्रवंशी को सह सचिव बनाया गया है। इसी तरह सदस्यगणों में जय साहू, विकास साहू, आयुष गुप्ता, युवराज सिंह, गौरव सोरी, समीर साहू, अरुण चंद्रवंशी, साहिल सेन, विक्की यादव, राहुल जांगड़े, ऋषि सोनी, लूमोस निर्मलकर, आंसू चौहान, दिव्यांश ठाकुर, वैभव अग्रवाल आदि है। समिति के अध्यक्ष बिक्कु सिंह ने बताया कि पहली बार म्युनिसिपल स्कूल मैदान में स्थापित किए जा रहे भगवान गणेश की मनोहारी प्रतिमा की दोनों प्रहर पूजा-अर्चना भी की धूम रहेंगी। वही गणेशोत्सव स्थल में बनाए जा रहे भगवान शिव की गुफा सहित मां वैष्णो देवी का गुफा की आकर्षक झांकी भी आकर्षण का केंद्र बना रहेगा। इसके अलावा यहां गणेशोत्सव पर्व के 11 दिनों तक मीना बाजार प्रदर्शनी का भी जलवा बना रहेगा। पंचमुखी गणेश उत्सव समिति द्वारा इसकी भव्य तैयारियां की जा रही है।



Comments