राजनांदगांव : ग्राम धामनसरा में समस्त ग्रामवासियों के तत्वधान में तीज त्यौहार अवसर पर 6 एवं 7 सितंबर को अखंड रामधनी का आयोजन किया गया।
जिसमें श्रीराम चंद्र जी का पुजा अर्चना कर रामधुन भजन प्रारंभ किया गया। जय मां दन्तेश्वरी बस्तरहीन रामधुनी भजन मंडली ग्राम चमर्राटोला जिला मोहला मानपुर चौकी वाले अगंद सवांद रावण वध झांकी आयोजन किया गया। मंडली वाले सम्मान नगद राशि एवं श्री फल सम्मानित किया गया। इस अवसर पर योगेन्द्र दास वैष्णव महामंत्री जिला किसान कांग्रेस, बिसे पटेल अध्यक्ष पटेल समाज धामनसरा, ढालू राम पटेल अध्यक्ष ग्राम विकास समिति, उपाध्यक्ष सिलीप पटेल, हिरदे यादव, सुखेन पटेल कोषाध्यक्ष, जानू राम पटेल, भागवत दास वैष्णव पंच, मोहित पटेल सहित ग्रामीण जन बड़ी संख्या में उपस्थित थे।



Comments